ब्रेकिंग न्यूज

BREAKING
★ वाराणसी: 'लेडी सिंघम' शिप्रा सिंह ने 2 घंटे में खोज निकाला नागालैंड की श्रद्धालु का खोया फोन ★ बरेका में 70 फीट ऊंचे रावण, 65 फीट के कुंभकर्ण एवं 60 फीट के मेघनाद का हुआ दहन ★ सिमरन शर्मा ने महिला 200 मीटर T12 स्पर्धा में 24.80 सेकंड का समय लेते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया और नया एशियन पैरा गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया ★ प्रणव सूरमा ने पुरुषों की डिस्कस थ्रो F51 स्पर्धा में 11.66 मीटर का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया और नया एशियन पैरा गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया ★ पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी, मैदानी इलाकों में सुबह-शाम ठंड का असर तेज ★ केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान, सारनाथ की कुलसचिव डॉ. सुनीता चंद्रा को मिला अवार्ड

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

UP के Varanasi में भव्यता और Ullash के साथ मनाया गया Vijaydashmi Fastival

बरेका में 70 फीट ऊंचे रावण, 65 फीट के कुंभकर्ण एवं 60 फीट के मेघनाद का हुआ दहन

@dil india live 

F. Farooqi Babu (Varanasi). वाराणसी के बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में विजयादशमी पर्व आज 20 अक्टूबर 2026 को पारंपरिक उल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बरेका खेलकूद स्टेडियम में भव्य रामलीला मंचन एवं रावण, कुंभकर्ण तथा मेघनाद के पुतला दहन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भगवान श्रीराम, माता जानकी एवं भगवान लक्ष्मण की आरती के साथ किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने सभी को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ, सुखी एवं मंगलमय जीवन की कामना की।



महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने विजयादशमी के पावन पर्व पर बुराई पर अच्छाई की विजय, सत्य एवं धर्म की स्थापना के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान करते हुए असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म, अहंकार पर विनम्रता तथा बुराई पर अच्छाई के विजय के प्रतीक महोत्सव विजयादशमी की उपस्थित जनसमूह को शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई दीं।

 एस. डी. सिंह के निर्देशन में प्रस्तुत रूपक रामलीला मंचन में राम वनगमन, सीता हरण, वानरों द्वारा सीता की खोज, लंका दहन, हनुमान जी की वापसी एवं विभीषण की शरणागति जैसे प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। इसके अतिरिक्त अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, कुंभकर्ण एवं मेघनाद वध, सुलोचना विलाप तथा राम-रावण युद्ध के दृश्यों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। विभीषण द्वारा रावण की मृत्यु का रहस्योद्घाटन एवं रावण वध के साथ रूपक रामलीला का समापन हुआ।


तत्पश्चात आकर्षक आतिशबाजी के बीच 70 फीट ऊंचे रावण, 65 फीट ऊंचे कुंभकर्ण एवं 60 फीट ऊंचे मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। इस दौरान पूरा परिसर ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से गूंज उठा। रंग-बिरंगी आतिशबाजी और उत्साहपूर्ण वातावरण ने समारोह को और भी आकर्षक बना दिया।


इस अवसर पर प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल, प्रमुख मुख्य इंजीनियर राम जन्म, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा, महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त देवराज कुमार मौर्य, विजयादशमी समिति के अध्यक्ष एवं मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पादन एवं विपणन) रामजन्म चौबे, जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार, विजयादशमी समिति के महामंत्री अनूप सिंह वत्स सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण, सदस्य,कर्मचारी परिषद नवीन कुमार सिन्हा तथा सुशील कुमार सिंह एवं बड़ी संख्या में बरेका के कर्मचारीगण तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: