} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 6 अगस्त 2025

UP: Varanasi Main BJP मनाएगी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न

वीर सैनिकों के गौरव सम्मान के साथ हर घर फहराएगी तिरंगा

Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live)। स्वतंत्रता दिवस  के अवसर पर 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत BJP करने जा रही है।देशभक्ति की भावना को जागृत करने वाले इस कार्यक्रम में घर-घर तिरंगा फहराने के लिए तिरंगे का वितरण किया जाएगा। रोहनिया भाजपा कार्यालय में आयोजित हर घर तिरंगा अभियान की जिला कार्ययोजना की बैठक बुधवार को संपन्न हुई। अभियान बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला प्रभारी / एमएलसी अरुण पाठक ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता, वीर सैनिकों के गौरव सम्मान के साथ भाजपा कार्यकर्ता जनभागीदारी सुनिश्चित कर हर घर तिरंगा फहराएंगे।


जिलाध्यक्ष/एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने कहा पूरे नगर में देशभक्ति की भावना का संचार होगा। यह अभियान न केवल तिरंगे को सम्मान देने का प्रतीक होगा, बल्कि यह जनता में राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश भी देगा। उन्होंने नागरिकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।


जिला मीडिया प्रभारी अरविंद मिश्रा ने बताया कि जिला कार्ययोजना बैठक में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश दूबे, प्रवीण सिंह गौतम, सुरेंद्र पटेल, संजय सोनकर, अरविंद पटेल, जेपी दूबे, अपराजिता सोनकर, अखंड सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, फौजदार शर्मा, अश्वनी पांडेय समेत जिला मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: