} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 19 अगस्त 2025

Education: Varanasi K DAV PG College Main नवांकुरों ने किया काव्यपाठ

'तुम्हारी फाइलों में गाँव का मौसम गुलाबी है, मगर ये आंकड़े झूठे है, ये दावा किताबी है' 

हिन्दी छात्र मंच 'पल्लव' के नवांकुरों ने काव्य पाठ कर श्रोताओं पर अमिट छाप 

Varanasi (dil India live). डीएवी पीजी कॉलेज के हिन्दी विभाग के छात्र मंच पल्लव के अंतर्गत मंगलवार को नवांकुरों ने काव्य पाठ कर श्रोताओं पर अमिट छाप छोड़ी। नवांकुरों ने स्त्री विमर्श के साथ साथ सामाजिक जीवन के विभिन्न पहलुओं पर आधारित अवधी, भोजपुरी, मगही भाषाओं में मौलिक मुक्तक, छंद एवं कविताएं सुनाकर प्रतिभा दिखलाई। एमए के छात्र सुजीत कुमार ने स्त्री विमर्श की कविता 'अधिकार मांगती हूं' सुनाया। गोविंद नारायण वैभव ने अदम गोंडवी की रचना 'तुम्हारी फाइलों में गाँव का मौसम गुलाबी है, मगर ये आंकड़े झूठे है, ये दावा किताबी है' सुनाकर खूब तालियां बटोरी। 


प्राध्यापिका डॉ. अस्मिता तिवारी ने कजरी गीत 'मिर्जापुर कईल गुलजार' सुनाया तो डॉ. श्वेता मिश्रा ने गांव के परधानी पर हास्य व्यंग्य की रचना सुनाई। डॉ. ओमप्रकाश कुमार ने नवगीत, डॉ. नीलम सिंह ने सोहर, डॉ. विजय यादव ने कजरी सुनाई। कार्यक्रम में आशुतोष पथिक, शिवम यादव, आदर्श कुमार, धर्मराज ठाकुर, आदित्य शुक्ला, श्रुति प्रियदर्शनी, विश्वास तिवारी आदि सहित 2 दर्जन विद्यार्थियों ने काव्यपाठ किया।


विषय स्थापना विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार राम, अध्यक्षता प्रो. राकेश कुमार द्विवेदी, स्वागत प्रो. समीर कुमार पाठक ने किया। संचालन विश्वास तिवारी, गोविंद नारायण वैभव एवं धन्यवाद ज्ञापन सुधीर गुप्ता ने दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: