} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 9 अगस्त 2025

UP: Varanasi Main रक्षाबंधन पर निःशुल्क यात्रा के लिए बसों में भारी भीड़

सीट के लिए मारामारी, खड़े होकर घर पहुंच रही महिलाएं

Sarfaraz Ahmad 

Varanasi (dil India live). वाराणसी में रक्षाबंधन पर मुफ्त यात्रा के दौरान भारी भीड़ होने से सीटें न सिर्फ फुल हो गई बल्कि बसों में भारी भीड़ होने से महिलाओं को काफी मशक्कत करके गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। दरअसल परिवहन निगम की ओर से तीन दिन तक निःशुल्क यात्रा करने की सुविधा की शुरुआत शुक्रवार को ही हो गई थी। कैंट स्थित रोडवेज बस स्टेशन से गोरखपुर, प्रयागराज, जौनपुर सहित अन्य जगहों पर जाने वाली बसों में भीड़ आम दिनों की अपेक्षा तीन से चार गुना ज्यादा उमड़ पड़ी। इससे महिलाओं को सीट के लिए मारामारी करनी पड़ी। बनारस से शुक्रवार सुबह 6 बजे से महिला और उसके साथ एक सहयात्री की निःशुल्क यात्रा की शुरुआत हुई थी। इसको लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने साथ एक सहयात्री लेकर पहुंची। शनिवार को भी बसों में हुजुम उमड़ा नज़र आया जो कल गया था वो आज लौटता दिखाई दिया और जो कल नहीं गया वो आज रवाना हुआ।


किसी को प्रयागराज, गोरखपुर, लखनऊ तो किसी को कानपुर, जौनपुर, मऊ व आजमगढ़ आदि जिलों में जाना था। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम ने बताया कि 10 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाएं अपने एक सहयात्री के साथ निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। पहले दिन क्षेत्रीय प्रबंधक ने बसों में महिलाओं को गुलाब का फूल भेंटकर निशुल्क यात्रा की शुभकामनाएं दीं। आज दूसरे दिन बसों में मारा मारी की स्थिति दिखाई दी।

कोई टिप्पणी नहीं: