} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 1 अगस्त 2025

UP: Election commission ने मतदाता जागरूकता अभियान से क्रिकेटर Rinku Singh को हटाया

सपा सांसद प्रिया सरोज से सगाई के चलते हटाएं गए रिंकू सिंह 

रिंकू सिंह के फैंस को लगा बड़ा झटका

Mohd Rizwan 

Lucknow (dil India live)। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को चुनाव आयोग ने मतदाता जागरूकता अभियान से हटा दिया है। दरअसल रिंकू सिंह की पिछले दिनों समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से सगाई हुई है, इस सगाई के बाद ही चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है। चुनाव आयोग की तरफ से सभी प्रचार सामग्री से रिंकू की फोटो हटाने के आदेश दिए गए हैं। इससे उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है।   

जानिए क्या है आयोग का तर्क 

चुनाव आयोग का कहना है कि भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह यूथ आइकान है। यूथ आइकान होने पर ही रिंकू सिंह को मतदाता जागरुकता अभियान से जोड़ा गया था, लेकिन पिछले दिनों उनकी सगाई सपा सांसद प्रिया सरोज से हो गई है। सपा सांसद से सगाई से उनका राजनीतिक जुड़ाव हो गया है। निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक रूप से तटस्थता को देखते हुए यह निर्णय लिया है।

चुनाव आयोग का कहना है कि जब कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह से किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ जाता है तो उस व्यक्ति को जागरुकता अभियान से नहीं जोड़ा जा सकता है। ऐसे में रिंकू सिंह को निर्वाचन आयोग ने राज्यस्तरीय स्वीप आइकान के पद से हटा दिया गया है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि मतदाता जागरूकता के संबंध जैसे पोस्टर, वीडियो तथा अन्य सभी स्थान वेबसाइट आदि से हटवाना सुनिश्चित करें।

सपा सांसद प्रिया सरोज से जून में हुई थी सगाई

रिंकू सिंह ने यूपी की मछलीशहर लोकसभा सीट से सपा सांसद प्रिया सरोज से जून में सगाई की थी। रिंकू और प्रिया सरोज की सगाई भव्य समारोह में सपा मुखिया अखिलेश यादव और डिंपल यादव समेत तमाम सपा के नेता व अन्य हस्तियां शामिल हुई थीं। नेताओं के अलावा खेल जगत की भी कई हस्तियां और दिग्गज इस सगाई समारोह में आए थे। सगाई के बाद से दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया।

कोई टिप्पणी नहीं: