} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 2 अगस्त 2025

UP: PM Modi ने ऑपरेशन सिंदूर किया महादेव को Varanasi Main समर्पित

पहलगाम हमले का बदला लेने का वचन पूरा हुआ-पीएम

अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आएं थे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

 52 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, व  शिलान्यास 


Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। प्रधानमंत्री ने 2,183.45 करोड़ रुपये की लागत वाली 52 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20 वीं किस्त भी जारी की। काशी में प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई का भी जिक्र किया।

सेवापुरी के गांव बनौली में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार काशी आया हूं। पीएम ने कहा कि जब 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, 26 निर्दोष लोगों की बेहरमी से हत्या कर दी गई, उनके परिवार की पीड़िता उन बच्चों का दुख और उन बेटियों की वेदना, मेरा मन बहुत दुख से भर गया था, तब मैं बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना कर रहा था कि उन्हें ये दुख सहन करने की शक्ति दे, मैंने जो वचन दिया था, वो भी महादेव के आशीर्वाद से पूरा हुआ है।

पीएम मोदी ने कहा कि साथियों इन दिनों जब काशी में गंगाजल लेकर जाते हुए शिव भक्तों की तस्वीरें देखने का अवसर मिल रहा है और खास कर जब हमारे यादव बंधु बाबा का जलाभिषेक करने निकलते हैं तो वो बहुत ही मनोरम दृश्य होता है, इस बारे में जब काशी से धन जाता है तो वो अपने आप में प्रसाद बन जाता है। 21 हजार करोड़ रुपये किसानों के खाते में जमा कर दिए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों में किसानों के नाम पर एक घोषणा भी पूरी होना मुश्किल थी, लेकिन बीजेपी सरकार जो कहती है वो करके दिखाती हैं। आज पीएम किसान सम्मान निधि सरकार के पक्के इरादों का उदाहरण बन गई है। पीएम ने कहा कि यूपी के सैकड़ों किसानों को इस योजना का लाभ मिला है। केंद्र सरकार की किसान धनधान्य योजना का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस योजना के तहत 2400 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे,पिछले सरकारी की नीतियों की वजह से जो किसान पिछड़ गए,उन जिलों पर किसान धनधान्य योजना का फोकस होगा,इससे यूपी के कई किसानों को लाभ होगा।किसानों की आय बढ़ाने के लिए एनडीए सरकार पूरी शक्ति से काम कर रही हैं,हम बीज से बाजार तक किसानों के साथ खड़े हैं।


पीएम मोदी ने कहा कि हमने लाखों-करोड़ों की सिंचाई योजनाएं चलाईं हैं,किसानों को मौसम से काफी परेशान हो रही है,इससे बचने के लिए किसानों को पीएम फसल बीमा योजना शुरू की गई है।पीएम ने कहा कि इस योजना के तहत अब तक पौने दो लाख करोड़ रुपये का क्लेम किसानों को दिया जा चुका है।

पीएम मोदी ने कहा कि साथियों हमारी सरकार ये भी सुनिश्चित कर रही कि आपको आपकी फसलों की सही कीमत मिले, धानों जैसी फसलों की एमएसपी बढ़ाई गई है।साथ ही सरकार हजारों गोदाम भी बनवा रही हैं। पीएम ने कहा कि हमारा जोर कृषि क्षेत्र में महिलाओं का योगदान बढ़ाने पर है,हमारा ध्यान तीन करोड़ लखपति दीदी बनाना का है,अब तक डेढ़ करोड़ से ज्यादा लखपति दीदी बना चुकी है,आधा काम पूरा हो चुका है।


पाक का दुख सपा व कांग्रेस से नहीं देखा...

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत पर जो वार करेगा वो पाताल में भी नहीं बचेगा, लेकिन साथियों ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पेट में दर्द हो रहा है,ये कांग्रेस पार्टी और उनके दोस्त इस बात को पचा नहीं पा रहे कि भारत ने पाक के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया, मैं आप से पूछता हूं कि भारत की ताकत पर आपको गर्व होता है कि नहीं होता है। साथियों आपने वो तस्वीरें देखी होंगी जो कैसे हमारे ड्रोन और मिसाइलों ने आतंकी ठिकानों को खंडहर बना दिया। पाक के कई सारे एयरबेस तो आईसीयू में पड़े हैं, पर पाकिस्तान का ये दुख सपा और कांग्रेस से नहीं देखा जा रहा।


पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की।देशभर के 9.70 करोड़ से अधिक किसानों को 20,500 करोड़ सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित किए गए।इसके बाद पीएम ने दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरित किए।पीएम ने दृष्टिबाधित छात्रा बबली को लो विजन का चश्मा भेंट किया और छात्रा से बातचीत की।पीएम ने संतोष कुमार पांडे व्हीलचेयर प्रदान की।

कोई टिप्पणी नहीं: