} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 30 अगस्त 2025

Education: VKM Varanasi Main ‘दुख‘ के प्रकार, कारण तथा प्रबंधन पर मनोवैज्ञानिक ने की चर्चा

छात्राओं ने प्रस्तुत किया लघु नाट्य 

ख्यातिलब्ध मनोवैज्ञानिक डाॅ. लक्ष्मण का हुआ व्याख्यान


Varanasi (dil India live). वसन्त कन्या महाविद्यालय, कमच्छा, वाराणसी में शनिवार को मनोविज्ञान विभाग एवं मनस्विनी क्लब के द्वारा दुख से विकास तक विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य आकर्षण छात्राओं द्वारा किया गया लघुनाटक तथा वाराणसी के ख्यातिलब्ध मनोवैज्ञानिक डाॅ. लक्ष्मण यादव का व्याख्यान था। डाॅ. लक्ष्मण यादव ने अपने व्याख्यान में ‘दुख‘ के प्रकार, कारण तथा उसके प्रबंधन के विषय पर चर्चा की। उपयुक्त उदाहरणों के द्वारा दुख के वास्तविक एवं कल्पित कारणों को पहचानने और विभिन्न तकनीकों के द्वारा उनका प्रबंधन करने का व्यावहारिक प्रदर्शन एवं शिक्षण किया गया। सत्र का आरंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव द्वारा विषय प्रवर्तन से किया गया। अपने सारगर्भित वक्तव्य में प्राचार्या ने समाज में बढ़ती मानसिक समस्याओं के प्रति चिंता व्यक्त की तथा इनके प्रति जागरूकता फैलाने पर बल दिया। सत्र के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. शुभ्रा सिंहा ने किया। कार्यशाला में मनोविज्ञान विभाग से डाॅ. अंजूलता सिंह तथा डाॅ. राम प्रसाद सोनकर आदि उपस्थित थे। 



खेल दिवस का प्रतियोगिताओं संग समापन 

वसंत कन्या महाविद्यालय, कमच्छा में तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस का समापन 30 अगस्त को हुआ। समापन दिवस पर नींबू दौड़ का फाइनल राउंड, शतरंज तथा कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं और खेल जीवन में अनुशासन तथा टीम भावना का संचार करते हैं। यह आयोजन खेल समिति प्रभारी डॉ. विजय कुमार के निर्देशन में सम्पन्न हुआ, जिसमें समिति के अन्य सदस्यों डॉ. आशीष, डॉ. मनोज, डॉ आर पी सोनकर, डॉ. अखिलेश, डॉ. शशिकेश, डॉ. पूर्णिमा, डॉ. सुप्रिया, डॉ. दीक्षा एवं डॉ. सिमरन का भी सक्रिय सहयोग रहा।

कोई टिप्पणी नहीं: