} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 25 अगस्त 2025

Bihar ki Rajdhani Patna में हो रही मूसलधार बारिश

पूरे बिहार में बरसात और वज्रपात का एलर्ट जारी 


Patna (dil India live). राजधानी पटना में रुक-रुक हो रही तेज और मद्धम बारिश के क्रम के बाद सोमवार की सुबह-सुबह लगातार घंटों झमाझम बारिश हुई। इससे शहर के निचले इलाकों में भारी जलजमाव हो गया। पूरे बिहार में बारिश के साथ ही तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी जारी हुई है। 

राजधानी पटना में कल शाम से ही लगातार जारी बारिश के क्रम में सोमवार की सुबह हुई मूसलधार बारिश से शहर एक बार फिर तैरने लगा है। जगह-जगह जल जमाव हो गया है। वर्षों बाद पटना में 12 घंटे के अंदर इतनी बारिश दर्ज की गयी है। 

राजधानी पटना के राजेंद्र पथ नंबर एक कांग्रेस पार्क-2 और पॉवर हाउस को जाने वाले मार्ग पर मूसलाधार बारिश के चलते भारी जलजमाव से लोगों को खासी परेशानी आई (इसकी तस्वीरें इस पोस्ट में संलग्न हैं)। मजबूरी में जलजमाव में ही गुजरते लोगों को सड़क में गड्ढे का अंदाजा न होने पर गिरते देखा गया। 

बिहार के जिलों में अलर्ट जारी

Additional Image 1

इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने बिहार के सभी 38 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पटना समेत सभी जिलों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। अगले दो-तीन दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 

इसमें उत्तर बिहार के सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, पूर्वी-पश्चिमी चंपारण से लेकर दक्षिणी और मध्य बिहार के पटना, गया, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, भागलपुर, बांका आदि जिले शामिल हैं।


दक्षिण पश्चिम मानसून का असर

भारतीय मौसम विभाग के सोमवार के बुलेटिन में कहा गया कि बिहार में दक्षिण पश्चिम मानसून का प्रभाव बना हुआ है।  अरवल, भोजपुर, बक्सर, कैमूर और रोहतास जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज पूरे बिहार में बारिश की संभावना जताई है। राज्य के सभी 38 जिलों में बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा और वज्रपात की संभावना है। विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और मानसून की ट्रफ लाइन के सक्रिय रहने से राज्यभर में झमाझम बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार से मंगलवार सुबह तक पूरे बिहार के लिए भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: