} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 3 अगस्त 2025

Club: UP K Varanasi Main हुआ तीनों JCI का भव्य NVP VISIT

JCI के राष्ट्रीय नेतृत्व का किया गया भव्य स्वागत

Varanasi (dil India live). वाराणसी की पवित्र भूमि ने एक विशिष्ट और ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनते हुए, JCI के राष्ट्रीय नेतृत्व का भव्य स्वागत किया। JCI Kashi Shiva, JCI Kashi, और JCI shivganga के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित NVP VISIT 2025 कार्यक्रम ने नेतृत्व, एकता और संगठनात्मक समर्पण की नई मिसाल कायम की।

इस अवसर पर JCI India के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने तीनों LOMs के कार्यों की सराहना करते हुए, सदस्यता, नेतृत्व विकास और समाज सेवा के प्रोजेक्ट्स पर विस्तृत चर्चा की।


कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं

इस आयोजन की मुख्य विशेषताएं यह थीं की तीनों LOMs का संयुक्त मंच था, जो संगठनात्मक एकता और समन्वय का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत कर रहा था। इस दौरान LO Presidents द्वारा गतिविधियों का प्रभावी प्रस्तुतीकरण। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का प्रेरणादायी मार्गदर्शन तो मिला ही साथ ही सक्रिय सदस्यों का सम्मान होने से उनका उत्साहवर्धन भी हुआ। सौहार्दपूर्ण वातावरण में भव्य स्वागत, सत्कार समारोह जहां सम्पन्न हुआ वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी सभी ने लुत्फ उठाया।

इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व स्वागत समारोह से हुई, जिसके पश्चात तीनों LOMs द्वारा अपने-अपने कार्यों, स्थायी प्रोजेक्ट्स, सदस्य वृद्धि, सामाजिक उत्तरदायित्व और नेतृत्व विकास कार्यक्रमों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया।

 जानिए अध्यक्षों की क्या रही प्रतिक्रिया

 JCI Kashi Shiva के अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि “तीनों LOMs की यह संयुक्त मेज़बानी हमारे संगठन की ताकत और पारिवारिक भाव का प्रतीक है। आज का दिन प्रेरणा, दिशा और संगठनात्मक ऊर्जा का संगम रहा।”

JCI Kashi के अध्यक्ष Harshad Agarwal ने कहा कि “हम सभी ने मिलकर यह साबित कर दिया कि जब संगठन एकजुट होते हैं, तो किसी भी आयोजन को ऐतिहासिक रूप दिया जा सकता है। यह हमारी टीम भावना का प्रतीक है।”

 jci shivganga के अध्यक्ष ने कहा कि “इस कार्यक्रम ने हमारी नारी शक्ति, युवा जोश और संगठित नेतृत्व का आदर्श रूप प्रस्तुत किया। यह आयोजन हम सभी के लिए प्रेरणा बनकर रहेगा।”

 कार्यक्रम की सफलता के लिए तीनों LOMs की LGB टीमें, वरिष्ठ सदस्य, JCRT, JJ विंग्स, JCI सेनिटर्स व सभी वॉलंटियर्स ने अभूतपूर्व समर्पण दिखाया। हर छोटे से छोटे कार्य में जो अपनत्व, ऊर्जा और परिपक्वता दिखी – वही JCI की असली पहचान है। JCI India के इस राष्ट्रीय दौरे ने वाराणसी में नेतृत्व की उस ऊर्जा को जाग्रत किया है, जो आने वाले समय में सामाजिक परिवर्तन और सकारात्मक कार्यों की नई दिशा तय करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: