} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 1 अगस्त 2025

Varanasi Main जकप ने मनाया कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती

विषम परिस्थितियों में भी मुंशी प्रेमचंद ने अपनी रचनाधर्मिता पर आंच नहीं आने दिया

F. Faruqui Babu 

Varanasi (dil India live). जनकल्याण परिषद् उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में संस्था के प्रदेश अध्यक्ष गंगा सहाय पाण्डेय की अध्यक्षता में लहुराबीर स्थित कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर नगर के प्रतिष्ठित रचनाकारों व समाजसेवियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, तत्पश्चात रामकटोरा स्थित अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट सभागार में कवि गोष्ठी हुई जिसमें रचनाकारों ने काव्यपाठ से माहौल को खुशनुमा बना दिया।

इस दौरान अध्यक्ष पद से बोलते हुए गंगा सहाय पाण्डेय ने मुंशी प्रेमचंद की कथा ईदगाह, बूढ़ी काकी व उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में होते हुए भी मुंशी प्रेमचंद ने अपनी रचनाधर्मिता पर आंच नहीं आने दिया, आज के कथाकारों व रचनाकारों को उनसे सीख लेनी चाहिए।

इस अवसर कर उपस्थित रचनाकारों ने काव्यपाठ कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला , जिसमें प्रमुख रूप से प्रताप शंकर दूबे, भुलक्कड़ बनारसी, विजय चन्द्र त्रिपाठी, सिद्धनाथ शर्मा  सिद्ध, आनन्द कृष्ण मासूम, दिनेश दत्त पाठक, संगीता श्रीवास्तव, डा. छोटेलाल मनमीत, ओमप्रकाश चंचल, गणेश सिंह प्रहरी, जयप्रकाश धानापुरी, एस पी श्रीवास्तव, शमशुल आरफीन, डा० अंजनी कुमार मिश्रा, राजू खरवार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

    कार्यक्रम का सफल संचालन गज़लकार सिद्धनाथ शर्मा * सिद्ध * ने व धन्यवाद ज्ञापन नेहरू पाण्डेय ने किया ।

भवदीय ।

गंगा सहाय पाण्डेय 

प्रदेश अध्यक्ष ( जकप )

मो० ९४१५२०१५६६ .

कोई टिप्पणी नहीं: