} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 13 अगस्त 2025

UP: युवक ने शरीर पर गुदवाए 559 freedom fighters के नाम

देशभक्ति का जुनून या फेमस होने का स्टंट

Rizwan Ahmad 

Hapur ( dil India live)। देश की आजादी के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां अभिषेक गौतम ने देशभक्ति का गजब का जुनून और जज़्बा दिखाया है। अमित ने अपनी पीठ पर एक-दो नहीं बल्कि पूरे 559 शहीदों के नाम गुदवा कर एक रिकॉर्ड कायम किया है। यही नहीं कई महापुरुषों की उन्होंने तस्वीरें भी बनवाई हैं।

अभिषेक गौतम ने अपने शरीर पर कारगिल के अमर शहीद जवानों और पुलवामा में शहीद हुए जवानों के नाम गुदवाए हैं। इसके साथ ही देश के वीर महापुरूषों के टेटू भी बनवाए हैं। अभिषेक के अनुसार वह रोजाना सीमा पर शहीद हो रहे जवानों की शहादत से व्याकुल थे। इस लिए निर्णय लिया कि वह शहीदों को याद रखनें के लिये अपने शरीर पर उनका नाम गुदवाऐंगे। अभिषेक ने अपनी पीठ पर न सिर्फ शहीदों के नाम गुदवाए हैं, बल्कि उन्होंने अपनी पीठ पर कई महापुरुषों की तस्वीरें भी बनवाई हुई हैं। इसमें शहीद भगतसिंह, चंद्रशेखर आजाद, गांधीजी, रानी लक्ष्मीबाई, चाणक्य और शिवाजी जैसे महापुरुषों के टैटू कमर पर बनवाए हुए हैं। इसके अलवा कमर के बीचो बीच इंडिया गेट का टैटू बनवाया हैं।


अभिषेक गौतम ने बताया कि मेरे शरीर पर अंकित नाम उन 559 वीर जवानों के हैं,जिन्होंने कारगिल में देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। 11 महापुरुषों की तस्वीरें हैं,जिनकी कहानियां हम बचपन से किताबों में पढ़ते आ रहे हैं, जिनमें चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, गुरु गोविंद सिंह, महारानी लक्ष्मीबाई, चाणक्य और महात्मा गांधी शामिल हैं। मैंने इंडिया गेट और शहीद स्मारक की सभी तस्वीरें अपने शरीर पर अंकित करवाई हैं। अमित ने कहा कि मैं सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देना चाहता हूं। बहरहाल इसे देशभक्ति का जुनून कहें या फिर फेमस होने का स्टंट, पर अभिषेक ने जो भी कर दिखाया है वो हिम्मत और साहस का दूसरा नाम भी कहा जा सकता है। यही वजह है कि आज अभिषेक की चर्चा चारों ओर हो रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: