} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 9 अगस्त 2025

UP: Varanasi Main Bunkar प्रतिनिधियों ने बुनकरों कि समस्याओ से कराया अवगत

बुनकरों की समस्याओं के निराकरण के लिए बुनकर प्रतिनिधियों संग हुई बैठक 

Varanasi (dil India live). मुख्य अभियंता (विद्युत) वाराणसी क्षेत्र प्रथम के कार्यालय में उन्हीं की अध्यक्षता में बुनकरो की समस्याओं के निराकरण के लिए बुनकर प्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वाराणसी जनपद के सभी वितरण खण्डों अधिशासी अभियंता की मौजूद थे, पावरलूम बुनकर प्रतिनिधियों ने बुनकरों कि समस्याओ से उनको अवगत कराया। इस दौरान पीडी में हो रही दिक्कत, जिन बुनकरो के लोड कम है उसे बढाना, जिनके लोड ज्यादा है उसे कम करना, पाँच किलोवाट से उपर वाले बुनकरो जिन बुनकर के नाम कनेक्शन है और वह या तो मकान बेच कर चले गए है या फिर मृतक हो गए है उस कनेक्शन को ट्रांसफर करना जैसी समस्याओ से अवगत कराया गया। इस पर मुख्य अभियंता ने आश्वासन दिया है कि जो मेरे स्तर कि समस्या है उसे हल किया जाएगा एवं जो मेरे स्तर का नहीं है उसे ऊपर के अधिकारियो को अवगत कर समाधान किया जाएगा। कुछ समस्याओं को तुरंत अधिशासी अभियंताओ को निर्देशित किया कि लोड को बढाना या फिर घटाना नाम ट्रांसफर करना एवं पीडी जैसी समस्याओ को तुरंत हल करें।


बैठक में मुख्य रूप से राकेश कान्त राय, अध्यक्ष वाराणसी बुनकर वस्त्र संघ, शैलेश प्रताप सिंह (प्रदेश प्रमुख बुनकर प्रकोष्ठ सहकार भारती उत्तर प्रदेश), सरदार इदरीस अंसारी, (सदर बुनकर बिरादराना तंजीम बारहो लल्लापुरा) संजय प्रधान, अकील अंसारी (अध्यक्ष बुनकर महासभा उत्तर प्रदेश) अकरम अंसारी, ज्वाला प्रसाद सिंह, विमलेश मौर्या, लाल बहादुर मौर्या, निजामुद्दीन, आलम अंसारी आदि लोग मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं: