} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 21 अगस्त 2025

Crime : UP k Varanasi Main गोली मारकर दिन दहाड़े हत्या से मचा कोहराम

बाइक से आए तीन बदमाश कनपटी पर पिस्टल सटाकर मारी कालोनाइजर को गोली

गोली मारकर आसानी से हत्यारे हुए फरार 

Sarfaraz Ahmad 

 Varanasi (dil India live). शांति का दुनिया को रास्ता दिखाने वाले गौतम बुध की तपोस्थली सारनाथ गुरुवार को  अशांत हो गयी। सारनाथ के सिंहपुर गांव के अरिहंतनगर कॉलोनी में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने अधेड़ की गोली मार कर हत्या कर दी। बदमाशों ने नजदीक से तीन फायरिंग की। जिससे लहूलुहान होकर अधेड़ सड़क पर गिर गये। आनन-फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों उन्हें ने मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस टीम मौके पर सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी हुई है।

प्रतिदिन की भांति सुबह कालोनाइजर महेंद्र गौतम (54 वर्ष) अपने मकान बुद्धा सिटी से अपनी साइट अरिहंतनगर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान अरिहंतनगर कॉलोनी में नकाबपोश बाइक सवार तीन बदमाशों ने पीछा कर महेंद्र गौतम को गोली मार दी। उसके कनपटी पर पिस्टल सटाकर बदमाशों ने तीन राउंड गोलियां चलाई जिससे पहली गोली लगते ही वो वहीं धाराशाई होकर गिर पड़े। 

इस दौरान एक गोली महेंद्र के कनपटी पर लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गये। उसके बाद बदमाशों ने दो राउंड गोली चलाई। दूसरी गोली महेंद्र के गर्दन पर तो तीसरी गोली बाइक पर लगी। गोली मारने के बाद बाइक सवार बदमाश कॉलोनी का रास्ता पकड़ कर रिंगरोड की तरफ भाग गए। इसके बाद कॉलोनी के रहने वाले सुनील यादव ने घायल महेंद्र को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद डीसीपी वरूणा जोन प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की।

कोई टिप्पणी नहीं: