} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 4 अगस्त 2025

UP K Varanasi Main School closed

12 वीं तक के सभी स्कूल 6 अगस्त तक रहेंगे बंद 

जिला विद्यालय निरीक्षक का आया आदेश 


Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live)। लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए Varanasi k जिला विद्यालय निरीक्षक ने इंटर तक के सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया है। इसके अनुसार जिले के सभी बोर्ड मान्यता प्राप्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों (सभी बोर्ड, जैसे सीबीएसई, आईसीएसई, और राज्य बोर्ड) में 5 से 6 अगस्त तक अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, बाढ़ और बारिश के कारण निचले इलाकों में स्कूलों तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है, जिससे यह कदम उठाया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रबंधन समितियों, प्रधानाचार्यों, और शिक्षकों को इस अवधि के दौरान ऑनलाइन शिक्षा या अन्य सुरक्षित विकल्पों पर विचार करने की सलाह दी है। साथ ही, यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल परिसर में किसी भी प्रकार का नुकसान न हो।

यह अवकाश जनपद वाराणसी के सभी बोर्डों से संबद्ध विद्यालयों पर लागू होगा, जिसमें निजी और सरकारी दोनों स्कूल शामिल हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहें और बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

कोई टिप्पणी नहीं: