} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 28 अगस्त 2025

Education: VKM Varanasi Main Trump की Tariff नीति पर छात्राओं ने रखे तर्क

अर्थशास्त्र विभाग के Ecotalks क्लब द्वारा हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

Varanasi (dil India live). वसन्त कन्या महाविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग के Ecotalks क्लब द्वारा Trump’s Tariff Strategic Protection or Economic Gamble विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दर्जनों छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपने विचारों को आदान प्रदान किया। कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव ने इस विषय की महत्ता पर प्रकाश डाला। 

इस अवसर पर छात्राओं ने उपभोक्ताओं व घरेलू बाजार पर प्रभाव, चीन-अमेरिका तनाव, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, उत्पादन व्यवस्थायें और आर्थिक विषमता जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किये। चर्चा में टैरिफ नीति के पक्ष-विपक्ष पर अपने तर्क दिए गए तथा संतुलित व्यापार की आवश्यकता पर जोर डाला गया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से  छात्राओं की गहन आर्थिक समझ को उजागर किया गया। प्रतियोगिता के अंत में निर्णायकों ने विजेताओं की घोषणा की। 



अर्थशास्त्र विभाग से अदिति कुमारी ने प्रथम, मैत्री राय ने द्वितीय तथा नायशा राय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का सकुशल संचालन अर्थशास्त्र विभाग की छात्रा वशिता भाव ने किया। इस प्रतियोगिता में लगभग 30 से अधिक छात्राओं ने अपनी प्रतिभागिता दर्ज करायी। साथ ही प्रो0 इन्दु उपाध्याय सहित अर्थशास्त्र विभाग के समस्त शिक्षक/शिक्षिकाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

कोई टिप्पणी नहीं: