} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 6 अगस्त 2025

Dog Babu ही नहीं बल्कि Bihar में रहते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

बिहार में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का बना निवास प्रमाण-पत्र तो मचा हड़कंप 

Samastipur (dil India live). डांग बाबू बिहार में रहते हैं ये तो समझ में आता है पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी यहां के निवासी हैं। इस बात का जिसे भी पता चल रहा है वो अनायास ही दांत निपोर दे रहा है। दरअसल किसी ने बिहार में डोनाल्ड ट्रम्प का निवास प्रमाण पत्र जारी करा दिया है। लोग कह रहे हैं की ये बिहार है और यहां कुछ भी हो सकता है। 

बिहार में किसी भी नाम पर किसी भी तरह का प्रमाण पत्र बन सकता है। पिछले दिनों डाॅग बाबू का निवास प्रमाण पत्र बना था। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का निवास प्रमाण-पत्र भी बन गया है। बेचारे अधिकारी चुप हैं। हालांकि इस मामले में जितनी मुंह उतनी बातें की जा रही हैं। अब  समस्तीपुर के मोहीउद्दीननगर प्रखंड में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का बना निवास प्रमाण पत्र चर्चा का विषय बना हुआ है।

क्या है पूरा मामला, यहां जानिए 

बताया जा रहा है कि किसी ने डोनाल्ड ट्रम्प के नाम से आवासीय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर दिया। आरटीपीएस काउंटर बजाप्ता BRCCO/2025/17989735 नंबर  29 जुलाई 2025 को एलाॅट कर प्रमाण-पत्र बनाने का प्रक्रिया पूरी कर दी गई। ट्रंप के बिहार के निवास होते ही सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया। दरअसल बिहार में चुनाव होने वाला है। ऐसे में ट्रम्प का निवास प्रमाण पत्र सियासी मुद्दा भी बन सकता है।

हाल ही में डाॅग बाबू का बना निवास प्रमाण पत्र का मुद्दा अभी ठंढ़ा भी नहीं हुआ कि अब समस्तीपुर में सामने आए इस मामले ने सभी को हैरानी में डाल दिया है। बाकायदा आवासीय प्रमाण बनाकर जारी कर दिया गया है, जो पूर्णरूपेण जांच का विषय है।

सियासी साजिश तो नहीं निवास प्रमाण पत्र

इस प्रकरण से साफ है कि चुनाव आयोग के द्वारा जिस निवास प्रमाण पत्र को वैध दस्तावेज माना गया, अब उसका इस तरह से मजाक बनाना कहीं किसी सियासी साजिश का हिस्सा तो नहीं है। हालांकि इस तरह की खामियों से जनता को ही दुश्वारियां उठानी पड़ती है। इस पूरे मामले की जांच कर प्रमाण-पत्र निर्गत मामले में शामिल तमाम अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग उठने लगी है। गत बार डॉग बाबू मामले में शासन ने कार्रवाई की थी। भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने मामले पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव आयोग जिस आवासीय प्रमाण पत्र को वैध दस्तावेज मान रही है, उसे मज़ाक का पात्र बना दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: