} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 24 अगस्त 2025

Varanasi K Gurudwara Gurubagh Main मनाया जा रहा श्री गुरुग्रंथ साहिब का 421 वॉ प्रकाशोत्सव

पावन प्रकाश पर्व पर श्रद्वा एवं उत्साह के साथ पहुंची संगत 

रागी जत्थों ने गुरूबाणी कीर्तन द्वारा संगत को किया निहाल 


Varanasi (dil India live). आज गुरुद्वारा गुरूबाग में आदि श्री गुरूग्रंथ साहिब का पहला पावन प्रकाश पर्व श्रद्वा एवं उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। प्रातः काल से ही शहाना स्वागत 4:30 बजे से 5:30 बजे तक नाम सिमरन के बाद गुरु का दीवान 7:00 बजे से 10:30 बजे तक सजा। गुरुद्वारे में चल रहे कार्यक्रम के तहत लुधियाना से आये हुए पंथ के महान रागी जत्थे भाई गगनप्रीत सिंह व हजुरी रागी जत्था पटना साहिब से आये हुये भाई ज्ञान सिंह ने गुरूबाणी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। अमृतसर से पधारे हुए कथावाचक भाई गुरविन्दर सिंह ने कथा द्वारा संगत को निहाल किया। अरदास उपरान्त गुरू का अटूट लंगर बरताया गया। मुख्य ग्रन्थी भाई रंजीत सिंह ने गुरुद्वारे में आये सभी संगत का शुकाना अदा किया। साथ ही शाम के दीवान के लिये सभी संगत से विनती की गई कि शाम के दीवान में बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति देकर गुरू घर की खुशियाँ प्राप्त करें।



 शाम का दीवान शाम 07:00 बजे से 9:30 बजे तक चलेगा जिसमें शाम 07:00 बजे से 08:00 बजे तक रागी जत्था भाई ज्ञान सिंह पटना वाले गुरुवाणी कीर्तन द्वारा व कथावाचक भाई गुरविन्दर सिंह अमृतसर वाले कथा द्वारा संगत को निहाल करेंगे तथा 08:00 बजे से 09:30 बजे तक पंथ के महान रागी जत्थे भाई गगनप्रीत सिंह लुधियाना वाले गुरुवाणी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल करेंगे। अरदास उपरान्त गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: