} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 23 अगस्त 2025

UP K Varanasi Main मनाया गया झूलेलाल चोलिया महोत्सव

सिंधी महिलाओं ने निकाली शोभायात्रा, अस्सी घाट पर विसर्जन संग हुआ समापन

Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live)। झूलेलाल चालिया महोत्सव के अवसर पर शनिवार को सोनिया स्थित अशोकनगर झूलेलाल मंदिर से महिलाओं की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सिर पर बहाराणा और कलश लिए महिलाएं भक्तिमय अंदाज में नाचती-गाती हुई चल रही थीं। यात्रा में जगह-जगह प्रसाद वितरण किया गया, भजन-कीर्तन हुए और श्रद्धालुओं ने झूलेलाल भगवान के जयकारे लगाए।

यात्रा अशोकनगर  से प्रारंभ होकर अमर नगर, सिंधु नगर, मौलवीबाग और शिवाजी नगर होते होकर अस्सी घाट पहुंची। यहां बहराणा (पंचमुखी आटे के दिये), जिसमें मेवा, लौंग और इलायची मिश्रित थे, उसे परम्परागत रूप से विधि-विधान से विसर्जन किया गया।


इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे और माहौल भक्तिमय तथा उल्लासपूर्ण बना रहा। महिलाओं ने भगवान झूलेलाल से समाज में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। जिसमें मुख्य रूप से झूलेलाल चालिया महोत्सव की मुख्य आयोजक बबनी कुकरेजा, पलक, ताराचंद, शुभम, आरती, कनक, प्रिया, कोमल, मंजू, सीमा, कविता, करिश्मा, देवेंद्र दोडवानी, श्रीचंद पंजवानी, मोती सहता आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: