} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 22 अगस्त 2025

Education: VKM Varanasi Main "जल जगत और जीव जगत" पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

इडिका क्लब द्वारा शैक्षणिक पहल

पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए किया गया प्रेरित


Varanasi (dil India live). वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा में भूगोल विभाग के "इडिका" क्लब की ओर से  छात्राओं ने एक परस्पर संवादात्मक क्विज हंट आयोजित किया। इस आयोजन में छात्राओं के ज्ञान और टीम वर्क का संगम दिखा। तृतीय वर्ष की छात्राओं द्वारा जल सप्ताह और पशु सप्ताह को केंद्र में रखकर यह आयोजन आयोजित की गई थी। 

इस आयोजन का विषय था "जल जगत और जीव जगत"। इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तृतीय और द्वितीय वर्ष की कुल 20 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए प्राचार्या प्रो . रचना श्रीवास्तव ने पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए सभी को प्रेरित किया। प्रतियोगिता में डॉ आरती चौधरी, डॉ. आरती कुमारी, डॉ. सौमिली मंडल, डॉ. प्रीति विश्वकर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।



इस आयोजन को  सफल बनाने में भूगोल विभाग की डॉ. प्रतिभा यादव, डॉ. सुशील कुमार ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस आयोजन डॉ. शांता चैटर्जी डॉ. नैरंजना श्रीवास्तव  के साथ अन्य विभागों से भी शिक्षक- गण एवं विद्यार्थी- गण मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में श्रेया स्नातक तृतीय वर्ष,प्रथम तथा, दीया पातर द्वितीय  एवं स्वरांजली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं: