} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 26 अगस्त 2025

Jain Community: Varanasi Main पर्यूषण पर्व पर बंद रहेगी मीट की दुकानें

28 अगस्त को है पर्यूषण पर्व, पशुवधशालाओं पर लटकेगा ताला 

Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live)। पर्यूषण पर्व के अवसर पर वृहस्पतिवार को नगर निगम ने पशु वधशालाओं सहित मीट, मुर्गा, मछली की दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया है। वृहस्पतिवार 28 अगस्त को नगर निगम सीमान्तर्गत पशुवधशालाओं सहित मीट, मुर्गा, मछली की सभी दुकानें पूर्णतया बन्द रहेगीं। नगर विकास विभाग, उ0प्र0 शासन के द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश में महापुरूषों एवं अहिंसा के सिद्धान्त का प्रतिपादन करने वाले विभिन्न युग पुरुष के जन्म / दिवसों एवं धार्मिक पर्वाे को अहिंसा दिवस के रूप में मनाये जाने के उद्देश्य से समस्त स्थानीय निकायों में स्थित पशुवधशालाओं एवं गोश्त की दुकानों को बन्द करने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त आदेश के क्रम में नगर आयुक्त अक्षत वर्मा द्वारा पशु कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया है कि नगर निगम सीमान्तर्गत सभी इस प्रकार की दुकानों को बन्द रखने के लिए कड़ाई के साथ अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये।

कोई टिप्पणी नहीं: