} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 23 अगस्त 2025

Election : Jamiyat Ulema-E-Banaras के नए टर्म का चुनाव

हाजी अबुल हाशिम ज़िलाध्यक्ष, मौलाना अहमद शकील महामंत्री बने 

हाजी मुहम्मद फुज़ैल कोषाध्यक्ष


Varanasi (dil India live). जमीयत उलमा-ए-हिंद (मौलाना महमूद मदनी) की ज़िला इकाई जमीयत उलमा-ए-बनारस के नए टर्म का चुनाव जामिया इस्लामिया रेवड़ी तालाब बनारस में हाफ़िज़ ओबैदुल्लाह महासचिव जमीयत उलमा उत्तर प्रदेश पूर्वी ज़ोन के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ हाफ़िज़ अफ्फान की तिलावते कुरान एवं हाफ़िज़ सुहैब के तराना जमीयत से हुआ। मौलाना मुहम्मद क़ासिम ने जमीयत के इतिहास एवं इसकी वर्तमान कारगुज़ारियों पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। वाराणसी ज़िले में इस बार जमीयत की 5 क्षेत्रीय यूनिटों का गठन हुआ है। सर्वप्रथम इन पांचों यूनिटों की कार्यसमिति के सदस्यों ने मिलकर ज़िला कार्यसमिति का गठन किया, तत्पश्चात ज़िला कार्यसमिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया। 




इस क्रम में ज़िलाअध्यक्ष हाजी अबुल हाशिम, ज़िला महासचिव मौलाना अहमद शकील एवं कोषाध्यक्ष हाजी मुहम्मद फुज़ैल का चयन हुआ। इसके अतिरिक्त दो उपाध्यक्ष मौलाना मुहम्मद क़ासिम और हाजी मंज़ूर अहमद जबकि उपसचिव मुफ्ती महमूद आलम, मुफ्ती अबू स्वालेह, मौलाना अब्दुल कादिर एवं मौलाना रेयाज़ अहमद का चयन हुआ। मुफ्ती महमूद आलम की गुफ्तगू एवं मौलाना मुहम्मद क़ासिम की दुआ पर कार्यक्रम का समापन किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: