} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 5 अगस्त 2025

Varanasi Main JKP ने किया कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह

पंडित विजय शंकर पाण्डेय का मनाया गया जन्म दिवस

F Faruqui Babu 

Varanasi (dil India live). जन कल्याण परिषद के तत्वाधान में पंडित विजय शंकर पाण्डेय के 78 वे जन्मदिवस पर कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन अन्नपूर्णा सभागार रामकटोरा में उल्लासपूर्ण माहौल में किया गया। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष गंगा सहाय पाण्डेय ने उनके दीर्घ जीवन की कामना करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

वरिष्ठ समाजसेवी पंडित विजय शंकर पाण्डेय ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा, चिकित्सा, समाजसेवा, साहित्य, संगीत आदि क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों महानुभाव को सम्मानित किया। इस अवसर पर पाण्डेय ने कहा कि जीवन पर्यंत समाजसेवा का कार्य करता रहूंगा ।

   इस अवसर पर आयोजित कजरी काव्य का भी सस्वर पाठ किया गया, सर्व प्रथम सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध ने पढ़ा - जवन मज़ा बाटे सईंया रोटी दाल में, नाहीं बा सिरमाल में ना। आनन्द कृष्ण मासूम ने -अरे सईंया मोरे झुलुवा झुलाया द, लड़का खेलाया दा, विमल बिहारी ने - बालम भूल गईला बाहर जाती के, गवना कराय के ना । दिनेश दत्त पाठक ने - चला सखी गंगा सहाय आईं, पियरी चढ़ाया आईं ना । 

इसी मौके पर अखलाक खान भारतीय, दीपक दबंग, दिनेश दत्त पाठक, कुमार महेंद्र, देवेन्द्र पाण्डेय, भुलक्कड़ बनारसी, जय शंकर जय, रामजतन पाल, अमित कुमार मिश्रा, आनन्द कृष्ण मासूम, डा० सुशील पांडेय, अरुण  मिश्रा, एस पी श्रीवास्तव, शमशुल आरफीन आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सिद्धनाथ शर्मा ने व धन्यवाद ज्ञापन डा. अंजनी कुमार मिश्रा ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं: