} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 28 अगस्त 2025

Varanasi K शिक्षाविद् Imran Hasan Khan का Mumbai में हुए सम्मान

“कैरेक्टर ट्री अवॉर्ड” से किया गया इमरान हसन ख़ान का सम्मान 

मशहूर शायर सुलेमान आसिफ के साहबजादे है इमरान हसन 

Mumbai (dil India live). मुंबई के द क्लब में आयोजित भव्य समारोह में कैरेक्टर ट्री अवॉर्ड का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म जगत के अनेक दिग्गज सितारों, निर्माताओं व निर्देशकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रख्यात अभिनेता राज बब्बर, पंकज त्रिपाठी, ऋचा चड्ढा, यामिनी मल्होत्रा, संगीतकार अनु मलिक, अदिति शेट्टी सहित कई फिल्म निर्देशक और निर्माता भी इस सम्मान से नवाज़े गए।


इसी गरिमामयी मंच पर, वाराणसी (काशी) के गौरव, शिक्षाविद् इमरान हसन ख़ान (पुत्र– स्व. सुलैमान आसिफ, संस्थापक– मदर हलीमा सेंट्रल स्कूल) को भी कैरेक्टर ट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इमरान हसन ख़ान को शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और सकारात्मक चरित्र निर्माण हेतु यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के आयोजक स्वामी ओमा द अक्क थे, जिनकी उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी प्रेरणादायी बना दिया। फिल्मी सितारों और गणमान्य अतिथियों के बीच यह सम्मान पाकर इमरान हसन ख़ान ने कहा कि "यह सम्मान मेरे लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का विषय है। यह पुरस्कार मेरे परिवार, मेरे विद्यालय और मेरे समाज की मेहनत और विश्वास का प्रतीक है।" इस अवसर पर पूरे सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट से इमरान हसन ख़ान का स्वागत किया गया और काशी की धरती का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर गौरव से चमक उठा।


कोई टिप्पणी नहीं: