} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 6 दिसंबर 2021

यीशु आया ज़मी पे नाचे सारा आसमान....

आगमन के दूसरे संडे को कैरोल सिंगिंग संग सजे चर्च



 

वाराणसी 06 दिसंबर (dil india live)। प्रभु यीशु के आगमन के दूसरे संडे को कैरोल सिंगिंग संग चर्च सज गए। इस दौरान शहर भर के गिरजाघरों में गीत, यीशु आया जमी परे नाचे सारा आसमान-आसमान...। की गूंज फिज़ा में सुनाई देने लगी तो कहीं, अमन के राजकुमार तेरा हो अभिषेक...गाया गया।दरअसल क्रिसमस 25 दिसंबर को मनाया जायेगा मगर क्रिसमस सीजन का आगाज पिछले इतवार को ही हो गया था। इस संडे प्रभु यीशु आगमन का दूसरा संडे था। इस दौरान गिरजाघरो में यीशु की स्तूति के गीत देर रात तक गूंजते रहे। आराधना और प्रार्थना का दौर अलग अलग चर्चेज में सुबह से शाम तक चलता रहा। इसी के साथ अब क्रिसमस अपने रंग में रंगता चला जायेगा। 25 दिसंबर यानी प्रभु यीशु के जन्म पर क्रिसमस अपने शबाब पर होगा।

 आगमन काल प्रभु यीशु के आगमन की आध्यात्मिक तैयारी को कहते है जो आज से 2021 वर्ष पूर्व ईसा मसीह के जन्म के साथ पूरा हुआ था। उसी ईसा मसीह की जयंती के लिए खुद को हृदय से तैयार करने का समय आगमन काल कहलाता है। महागिरजा घर में फादर विजय शांतिराज, चर्च आफ बनारस में पादरी बेन जान, रामकटोरा चर्च में पादरी आदित्य कुमार, लाल चर्च में पादरी संजय दान, सेंट पाल चर्च में पादरी सैम जोशुआ सिंह, यीभु माता चर्च में फादर राजा, सेंट बेटलफुल गॉस्पल में पास्टर एंड्रू शामस व ईसीआई चर्च में नवीन ज्वाय व दशरथ पवार ने प्रार्थना कराई।

प्रभु यीशु का धन्यवाद

क्रिसमस भले ही 25 को दुनिया भर में मनाया जाता हो मगर क्रिसमस की तैयारियां क्रिसमस के पूर्व पड़ने वाले चार इतवारों में से पहले इतवार से ही शुरू हो जाती है। यह आगमन का दूसरा इतवार था। पास्टर एसपी सिंह ने कहा कि प्रभु यीशु ने हमें जो जिन्दगी दी है उसके सदा हम आभारी है, हमारा फर्ज हैं कि हम भी प्रभु यीशु की सदा स्तूति करें।

 

कोई टिप्पणी नहीं: