} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 9 दिसंबर 2021

गज़ीपुर में क्या बोले थे जनरल रावत

देश की तरफ उठने वाली हर निगाह हमारी दुश्मन 

 



गाजीपुर, 09 दिसंबर (dil india live) देश के पहले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी समेत 13 लोगों की कुन्नूर हेलिकाप्टर हादसे में कल मौत हो गई। इस हादसे से पूरा देश सदमे में है। वीरभूमि गाजीपुर के लोग नम आंखों से भारत माता के वीर सपूत की बेबाक शैली को याद कर रहे हैं।

परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस के अवसर पर 10 सितंबर 2017 को उनके पैतृक गांव पहुंचे तत्कालीन सेनाध्यक्ष बिपिन रावत से पत्रकारों ने सवाल पूछा कि चीन या पाकिस्तान में वह भारत के सबसे बड़े दुश्मन किसे मानते है तो उन्होंने कहा “ हमारे लिए देश सबसे बड़ा है और इसके तरफ उठने वाली हर निगाह हमारी दुश्मन है। हमारी सेना दुश्मन की आंख में आंख डालकर जवाब देने में सक्षम है।”

एक पत्रकार ने पूछा “क्या बातचीत के जरिए कश्मीर का मसला हल हो सकता है” तो जनरल रावत ने तपाक से जवाब दिया “ बातचीत करना सरकार और राजनेताओं का काम है। हमारी भाषा कुछ और ही होती है। हम देश की सीमाओं की रक्षा हो या मसले का हल, अपनी भाषा में देने में सक्षम है।” थल सेना अध्यक्ष रहते बिपिन रावत ने गाजीपुर में आकर युवाओं से सेना में भर्ती होने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा था “ मुझे शहीद वीर अब्दुल हमीद के शहादत समारोह में निमंत्रण देकर बुलाया गया। इसके लिए मैं अपने आपको गर्व महसूस कर रहा हूँ। मैं यहां आकर धन्य हो गया। हमें सोचना हैं कि उनकी शहादत बेकार ना जाये। गाजीपुर की जो धरती है, यहां से लोग लगातार सेना में आकर देश के लिए अपना योगदान देते हैं। मैं यही चाहूंगा कि ये सिलसिला यूँ ही चलता रहे और यहां से और भी नौजवान सेना में ऐसे भी भर्ती होते रहें। ”

2 टिप्‍पणियां:

Unknown ने कहा…

Genral bipin ravat hamesha yaad ainge

Imtiyaz khan ने कहा…

👍🏻👌🏻👍🏻