} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 19 दिसंबर 2021

कोरोना के संभावित संक्रमण से निपटने को लेकर हुआ मॉकड्रिल

 महानिदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा लखनऊ  द्वारा नामित 

संयुक्त  निदेशक डॉ एमपी सिंह ने मॉकड्रिल का किया निरीक्षण 

• कोविड संक्रमण के प्रबंधन की तैयारियों का जाना हाल




वाराणसी, 18 दिसम्बर (dil india live)। जिले में कोविड-19 की संभावित संक्रमण के प्रबंधन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयोगात्मक विश्लेषण (मॉक ड्रिल) किया गया। यह मॉक ड्रिल जनपद के छह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सीएचसी) सहित बीएचयू मेडिकल कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय एवं मण्डलीय चिकित्सालय कबीरचौरा में किया गया। इस क्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में महानिदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा लखनऊ की ओर से नामित संयुक्त निदेशक डॉ एमपी सिंह ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ आरके सिंह की उपस्थिति में मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया। मॉकड्रिल में कोविड-19 प्रबंधन की तैयारियों, चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों की तैयारियों, दवाओं एवं उपकरणों की क्रियाशीलता को परखा गया। जनपद की कोविड-19 केयर चिकित्सा इकाईयों में कोविड संक्रमण के प्रबंधन की तैयारियों व अन्य किए जाने वाले सुधारात्मक कार्यों को चिन्हित किया गया। इस मॉकड्रिल से प्रशिक्षित किए गए चिकित्साकर्मी  तैयारियों के बारे में गहनता से जान सके। इस माँकड्रिल के दौरान अन्य बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा सहयोग किया गया एवं मौके पर ही कमियों को दूर किया गया।  

प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रसन्न कुमार ने कहा कि एसएसपीजी मंडलीय चिकित्सालय में एक डमी कोविड संक्रमित व्यक्ति को एम्बुलेंस से चिकित्सालय में लाया गया तथा उसके इलाज से संबन्धित समस्त प्रक्रियायें  पूर्ण करने में मात्र चार मिनट का समय लगा। इस दौरान समस्त सबंधित चिकित्सक एवं पैरामेडिकल कर्मियों ने अपने कार्यों को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया।   

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी ने बताया कि जनपद के छह  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों क्रमशः  सीएचसी चोलापुर, सीएचसी अराजीलाइन, सीएचसी नरपतपुर, सीएचसी गंगापुर पिंडरा सीएचसी हाथी बाज़ार, सीएचसी मिसिरपुर  पर आक्सीजन युक्त 30-30 बेड एवं दो-दो आईसीयू बेड तैयार किए गए हैं। इसी प्रकार दीनदयाल में पीडियाट्रिक के आक्सीजन युक्त 64 बेड तैयार किए गए हैं जिसमें 20 आईसीयू के बेड तैयार हैं। इसी प्रकार बीएचयू मेडिकल कालेज में कोविड के आक्सीजन युक्त पीडियाट्रिक व आईसीयू बेड तैयार किए गए हैं। 

डॉ चौधरी ने बताया कि सीएचसी चोलापुर में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसएस कनौजिया, सीएचसी अराजीलाइन में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एके मौर्य, सीएचसी नरपतपुर में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेश सिंह   एवं सीएचसी गंगापुर में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एके गुप्ता, सीएचसी मिसिरपुर एवं हाथी बाज़ार में संबन्धित अधीक्षक ने मॉकड्रिल का निरीक्षण किया है। बीएचयू मेडिकल कालेज में एसएमओ डबल्यूएचओ डॉ जयशीलन  की देखरेख में मॉकड्रिल का कार्य सम्पन्न किया गया तथा  अन्य बालरोग विशेषज्ञों ने सहयोग किया। डॉ अतुल सिंह ने बताया कि जनपद में कुल 23 पीएसए आक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं, जोकि माकड्रिल के दौरान क्रियाशील रहे।  

मॉकड्रिल के दौरान एक डमी कोविड संक्रमित बच्चे/व्यक्ति को एंबुलेंस से उसके अभिभावक के जरिए डॉक्टर के पास लाया गया। कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार चिकित्सा कर्मियों के द्वारा उस बच्चे की जांच कर आईसीयू बेड तक ले जाया गया। इस दौरान चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों द्वारा इलाज के समस्त मानकों का अनुपालन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मॉकड्रिल के सफलतापूर्वक संचालन के लिए सभी चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों की प्रसंशा की।

2 टिप्‍पणियां:

Imtiyaz khan ने कहा…

👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻👍🏻

Unknown ने कहा…

Puri taiyyari h, ab dekhiye kiski bari h.