} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 24 दिसंबर 2021

Christmas 2021: दुनिया भर में जश्न की तैयारी पूरी

24 की सर्द रात प्रभु यीशु लेंगे जन्म, होगी खास आराधना

यीशु जन्म की झांकी संग देश-दुनिया में शुरु होगा क्रिसमस का जश्न





वाराणसी 23 दिसंबर (dil india live)। Christmas पर्व 24 दिसंबर की रात दुनिया भर में मनाया जायेगा। जाड़े की यह सर्द रात यीशु जन्म के मंचन की गवाह बनेगी। मध्यरात्रि में होने वाला यह आयोजन रात 10.30 से शुरू हो जायेगा। इसी के साथ देश दुनिया का मसीही समुदाय प्रभु यीशु की जहा आराधना कर के क्रिसमस पर्व के अगवानी करेगा वही क्रिसमस का यह पर्व नव वर्ष 2021 के पहले महीने जनवरी तक जारी रहेगा।

 उधर काशी में क्रिसमस की तैयारी पुरी कर ली गई है, पूरी शाम डोर टू डोर कैरोल सिंगिंग का दौर चला। बेथलफुल गास्पल चर्च में क्रिसमस पर रंगारंग कैरोल सिंगिंग का आयोजन पास्टर एंड्रू थामस की अगुवाई में हुआ।
 चर्च ऑफ बनारस के पादरी बेन जॉन ने बताया कि क्रिसमस मनाने को शहर बनारस तैयार है, क्रिसमस में अब चंद घंटे ही बचे हैं। जगह-जगह प्रभु यीशु जन्म के प्रतीक के रूप में चरनी सजायी गयी है।

महागिरजा में सजी चरनी


24 की शाम यीशु जन्म के मंचन संग देश-दुनिया का मसीही समुदाय प्रभु यीशु की जहा आराधना कर के क्रिसमस पर्व की अगवानी करेगा वही क्रिसमस की तैयारी पुरी कर ली गई है। क्रिसमस मनाने को शहर बनारस भी तैयार है। वाराणसी धर्मप्रांत के अध्यक्ष, बिशप डॉ. यूजीन जोसेफ की अगुवाई में महागिरजा व बिशप हाउस में भी झांकी तैयार की गयी है। बिशप ने कहा कि क्रिसमस अमन और एकता के लिए जाना जाता है। हर बार हम लोग कोशिश करते हैं कि क्रिसमस पर कुछ नया करें, इस बार कोरोना महामारी के चलते काफी कुछ बदलाव क्रिसमस पर देखने को मिल रहा है।

महागिरजा में होगा धमाल 

24 दिसम्बर की शाम महागिरजा समेत तमाम कैथोलिक चर्चो में स्त10.30 बजे से प्रार्थना सभा का आयेजन किया जाएगा। रात12  बजते ही फिज़ा में गूंजेगा..मैरी क्रिसमस, हैप्पी क्रिसमस। शहर के गिरजाघर व चर्च सजधज कर तैयार हैं। बिशप यूज़ीन ने बताया कि क्रिसमस के दिन जग का राजा ईसा मसीह धरती पर एक गरीब बालक के रूप में जन्मे थे। इसलिए भी इस पर्व को हम सब अमन, एकता और सादगी के साथ मनाते हैं।

होगी आराधना, गूंजेगा कैरोल 

सेंट मेरीज़ महागिरजा में बिशप यूज़ीन जोसेफ जहां आराधना करायेंगे तो सीएनआई चर्च रामकटोरा में पादरी आदित्य कुमार, सेंट पॉल चर्च सिगरा में पादरी सैम जोशुआ सिंह, चर्च ऑफ बनारस में पास्टर बेनजान, लालचर्च में पादरी संजय दान, सेंट बेटल फुल गॉस्पल चर्च में पास्टर एंड्रू थामस, विजेता प्रेयर मिनिस्ट्रीज में पास्टर अजय कुमार यीशु मसीह के आगमन की अगवानी करेंगे। सेंट जांस महरौली में फादर हेनरी, सेंट जांस लेढूपुर में फादर सुसाई राज, ईश माता मंदिर शिवपुर में फादर हेनरी आराधना करायेंगे। सेंट जोसफ चर्च लोहता, फातेमा चर्च मवैया में भी क्रिसमस की तैयारियां पूरी हो गयी हैं।