} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 11 दिसंबर 2021

अग्रसेन की छात्राओं ने निकाली शिव झांकी एवं कलश यात्रा





वाराणसी। आगामी 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण करने आ रहे हैं जिसके निमित्त काशी में उत्सव का माहौल है और काशीवासी एक बार फिर दीपावली मनाने की तैयारी में जुट गये हैं। इसीक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में 11 दिसंबर को श्री शिव झांकी एवं कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज, बल्लभ विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज व हरीशचंद्र बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भागीदारी की। मैदागिन से विश्वनाथ मंदिर परिसर तक आयोजित होने वाले इस यात्रा में पारंपरिक परिधान में सुसज्जित छात्राएं सिर पर कलश लिए चल रही थी।

इस अवसर पर शोभा यात्रा की कड़ी में श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज गोलघर मैदागिन की छात्राएं सिर पर कलश लिए हरीश चंद्र बालिका इंटर कॉलेज पहुंची। इस दौरान कालेज की प्रबंधक डॉ.रितु गर्ग, सहायक प्रबंधक अनिल बंसल, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के ट्रस्टी प्रोफेसर डॉ.बृजभूषण ओझा, ज्योतिषाचार्य प्रसाद दीक्षित, पंडित वेंकटरमन, कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.संगीता बनर्जी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। मैदागिन स्थित श्री हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज से तीनों विद्यालयों की छात्राएं बुलानाला नीचीबाग चौक होते हुए विश्वनाथ मंदिर पहुंची।

इसीक्रम में श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया और कॉलेज की ओर से डॉ.रितु गर्ग, सहायक प्रबंधक अनिल बंसल एवं संजय अग्रवाल गिरिराज द्वारा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के ट्रस्टी प्रोफेसर डॉ.बृजभूषण ओझा, ज्योतिषाचार्य प्रसाद दीक्षित एवं पंडित वेंकटरमन को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर छात्राओं को आशीर्वचन देते हुए अतिथियों ने स्त्री शक्ति को सबसे बड़ी शक्ति बताया और कहा कि मातृशक्ति के बिना भगवान शिव भी अधूरे हैं।


कोई टिप्पणी नहीं: