} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 12 दिसंबर 2021

.चर्चेंज़ की गायन मंडली ने पेश किया यीशु जन्म के गीत

हुआ सारे जग में उजाला, यीशु आया यीशु आया

यूनाइटेड कैरोल सिंगिंग: एक मंच पर कैथोलिक-प्रोटेस्टेंट



वाराणसी 12 दिसंबर(dil india live)। यूं तो प्रभु यीशु का जन्मदिन क्रिसमस ग्लोबल पर्व के रूप में मनाया जाता है। देश-दुनिया में क्रिसमस 25 दिसंबर को अपने शबाब पर होता है मगर इसकी शुरुआत नवंबर के लास्ट संडे से हो जाती है।  काशी में भी क्रिसमस की धूम शुरु हो गई है। इतवार को सेट मेरीज़ महागिरजा घर में यूनाइटेड कैरोल सिंगिंग में दो दर्जन से ज्यादा चर्चेज़ की गायन मंडली ने प्रभु यीशु के जन्म से जुड़े गीत पेश किया। इस दौरान वाराणसी क्लर्जी फेलोशिप की ओर से हुए आयोजन का आगाज़ पास्टर बेन जॉन की प्रार्थना से हुआ। इस दौरान ईसीआई चर्च की ओर से गीत, झिलमिलाते हैं तारे, झूमे आसमां में, तो विजेता प्रेयर मिनिस्ट्री ने, आओ झूम झूम कर गाये... गीत पेश किया। चर्च आफ बनारस ने, गीत प्रस्तुत किया, हुआ सारा जग में उजाला... से समां बांध दिया। ऐसे ही थेलमा डेविड स्कूल, सेंट जंस महरौली, सेंट जांस बरेका,सेंट मेरीज़ महागिरजा, बेथलफुल गास्पल चर्च समेत वाराणसी के तकरीबन दो दर्जन गिरजाघरों की टीम ने  गीत पेश किया। इस दौरान एक मंच पर कैथोलिक-प्रोटेस्टेंट साथ-साथ दिखाई दिये। उक्त। आयोजन के मुख्य अतिथि विशप यूजिन जोसेफ ने देश दुनिया में शांति और अमन की प्रार्थना की। संचालन पास्टर अजय कुमार, माइकल, सुदीप महापात्रा, पास्टरआरएल जॉन, पास्टर नरेन्द्र, पास्टर दशरथ पवार, एसपी सिंह एवं पास्टर एंड्रू थामस ने किया। सेंट मेरीज़ महागिरजा के पल्ली पुरोहित फादर विजय शांति राज ने धन्यवाद दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: