} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 28 दिसंबर 2021

कांग्रेसी पार्षदो ने लगाया सौतेलेपन का आरोप

नगर आयुक्त के समक्ष रखी वाडों की समस्याएं


वाराणसी 28 दिसंबर (dil india live)। नगर के सभी वार्डो की जनसमस्या को लेकर कांग्रेस पार्टी के पार्षद दल के नेता सीताराम केशरी के नेतृत्व में कांग्रेस के सभी पार्षद नगर आयुक्त से मिल कर वार्डो में विकास कार्य न होने को लेकर मिले। जिसमे सभी पार्षदों ने अपने अपने वार्डो और बनारस की जनसमस्याओ को बताया। सीताराम केसरी ने पुरे बनारस की सीवर की समस्या को बताया कहा की सीवर लाइन जाम होने के कारण बेनिया से लेकर गोला दीनानाथ होते हुए कबीरचौरा, मैदागिन और लहुराबीर सभी पक्के मुहल्लों में ओवर फ्लो होने से स्थिति नर्क बनी हुयी है। हाजी ओकास अंसारी ने नगर आयुक्त को आदमपुर ज़ोन के वार्डो में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने की बात रखी। कहा की नए सफाई इंस्पेक्टर पंकज श्रीवास्तव के आने से आदमपुर जोन के सभी वार्डो की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है ऐसे ही निष्क्रिय सफाई इंस्पेक्टर की वजह से स्वच्छता अभियान में वाराणसी की रैंकिंग गिरती जा रही है। कई पार्षदों ने पंकज श्रीवास्तव को तत्तकाल हटाने की मांग की। रमजान अली ने वार्डो में कोटेशन के पास हुए फाईलो पर काम न होने की बात कही। विनय शादेजा ने डिठोरी महाल वार्ड की उपेक्षा की बात कही और कहा की मेरे वार्ड में पार्षद कोटे का एक भी काम नगर निगम नहीं करा रहा है। अफ़ज़ाल अंसारी ने आज़ाद पार्क के सुंदरीकरण की बात उठाई। गुलशन अली ने भी अपने वार्डो में पार्षद कोटे का काम न होने की शिकायत की। इसी तरह मो.  सलीम, असलम खान, साज़िद अंसारी, अरशद लड्डू, अनीसुर्रहमान, प्रिन्स राय खगोलंन, बेलाल अंसारी, डॉ. अख्तर अली, रियाजुद्दीन, मयंक चौबे ने भी अपने अपने वार्डो सहित पुरे वाराणसी के वार्डो की ख़राब स्थित को बताया। सभी की बातो को सुनने के बाद नगर आयुक्त ने सभी को वाराणसी की सभी वार्डो में विकास कार्य कराने का आश्वासन दिया।