} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021

Happy new year: घर में ही करें नव वर्ष का स्वागत

घर में ही मनाए खुशियां, बाहर है पाबंदी

वाराणसी 31 दिसंबर (dil india live)। नववर्ष 2022 का अगर अपको स्वागत करना है तो घर में ही रहकर स्वागत करें। कोविड को देखते हुए घर के बाहर निकलने पर प्रशासन ने पाबंदी लगा रखी है। देर शाम से ही सड़को पर पुलिस उतर जायेगी। कमिश्नेरेट पुलिस ने डीजे बजाने पर पहले ही कार्रवाई का ऐलान किया है, साथ ही 11 बजे तक हर हाल में न्यू ईयर पार्टी बंद करने का आदेश दिया है। अपार्टमेंट और आवासीय परिसरों में नए साल की खुशियां रात 11 बजे तक ही मना सकते हैं। इसके बाद किसी भी तरह के आयोजन पर रोक रहेगी। डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम के अनुसार गली , मोहल्ले और कालोनियों में आतिशबाजी और डीजे बजाने वाले रात 10 बजे के बाद डीजे का संचालन नही कर सकेंगे। अतिशबाजी पर रोक रहेगी। रात्रि कर्फ्यू के साथ ही कोविड प्रोटोकाल का पालन कराया जाएगा।शराब पीकर वाहन चलाने वालों को बक्शा नहीं जायेगा। रात में  चेकिंग भी पुलिस द्धारा कराई जायेगी।

                

1 टिप्पणी:

Isar akhtar ने कहा…

अलविदा 2021 खुशामदीद 2022