} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 19 दिसंबर 2021

क्षेत्रीय जनता के लिए वरदान होगा 50 शैय्या यह चिकित्सालय- सुरेन्द्र नारायण सिंह

आयुष चिकित्सालय में लगा स्वास्थ्य शिविर





 वाराणसी,19 दिसम्बर (dil india live)। भद्रासी में नवनिर्मित 50 शैय्या के आयुष चिकित्सालय में रविवार को पहला स्वास्थ्य जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही दवा वितरण हुआ। साथ ही लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया गया। शिविर का उद्‌घाटन रोहनिया के विधायक सुरेन्द्र नारायण सिंह ने किया। 

“आज़ादी का अमृत महोत्सव” के तहत “विश्व आयुर्वेद परिषद” एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक सुरेन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि यह अस्पताल इलाके के लोगों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार का सपना है कि हर व्यक्ति को उसके घर के पास ही बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो। सरकार के इस सपने को यह अस्पताल साकार करेगा। उन्होंने इलाके के लोगों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया।

समारोह में क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डा. भावना द्विवेदी ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आयुर्वेद व यूनानी के साथ ही होम्योपैथी चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध होगी। यहां योग के जरिए भी उपचार होगा। शिविर में 320 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही दवा का वितरण किया गया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक मनीष पाण्डेय, आशीष पाल व धीरेन्द्र शर्मा ने योग का प्रदर्शन कर लोगों को निरोग रहने का रहने का संदेश दिया।

समारोह में  डा. कमलेश कुमार द्विवेदी,  डा. मनीष मिश्र, डा.अंजना सक्सेना, वीरेन्द्र कुमार, डा. रमन विश्वकर्मा, डा. अश्विनी तिवारी तथा अन्य चिकित्सक एवं चिकित्साकर्मी  मौजूद रहे। इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. एन.के सिंह ने बताया कि अस्पताल में प्रातः सात बजे से योग की कक्षाएं चलेगी तथा सभी प्रकार के रोगी देखे जाएगे । कार्यक्रम का संचालन डा. रमन विश्वकर्मा  ने किया।  इस अवसर  पर काफी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक  उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: