} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 14 दिसंबर 2021

आलिया भट्ट इस हीरो के साथ काम कर हैं रोमांचित



बोली आलिया: रामचरण के साथ काम कर रोमांचित हूं


मुंबई14 दिसंबर (dil india live)। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्म आरआरआर में दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रामचरण के साथ काम कर रोमांचित है।

एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'आरआरआर' में जूनियर एनटीआर, राम चरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन की मुख्य भूमिका है। पहली बार आलिया भट्ट और राम चरण एक साथ नजर आयेंगे। इस फिल्म में रामचरण ब्रिटिश सेना के एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि आलिया फिल्म में सीता के रूप में एक सुंदर सुंदरी के किरदार में नजर आयेंगी।

आलिया भट्ट ने कहा, “राम चरण बहुत ही शांत और सुलझे हुए कलाकार हैं। मैंने पहले जूनियर एनटीआर के साथ काम किया था। एक दंगे वाले सीन के लिए मैंने इन दोनों अद्भुत कलाकरो के साथ काम किया। वे सेट पर एक दूसरे की टांग खींचते थे, उनके यही हंसी मजाक और ठहाके सेट के माहौल को तरोताजा बनाए रखता था।”

गौरतलब है कि फिल्म 'आरआरआर' दो भारतीय क्रांतिकारियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की कहानी है जो इमेजनरी स्टोरी है। फिल्म में ये दोनों क्रांतिकारी ब्रिटिश राज और हैदराबाद के निजाम के खिलाफ लड़ाई लड़ते दिखाई देंगे। यह फिल्म 7 जनवरी, 2022 को रिलीज हो रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: