} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 14 दिसंबर 2021

ये बने मुख्तार अंसारी के क्षेत्र में प्रत्याशी

 माधवेंद्र राय उर्फ पप्पू राय बसपा उम्मीदवार


गाजीपुर 14 दिसंबर(dil india live)। बाहुबली  मुख्तार अंसारी के क्षेत्र मुहम्मदाबाद विधानसभा में बसपा ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। शहीद पार्क में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में एक दिवसीय कैडर कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डा. अशोक सिद्धार्थ ने कहा कि जनता भाजपा की गलत नीतियों को अच्छी तरह से समझ चुकी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल कर बसपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि बसपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम करती है। अन्य पार्टियों को जनता के साथ छल करने का कार्य किया है। भाजपा सरकार में महंगाई पूरी तरह से बेलगाम हो चुकी है। डीजल-पेट्रोल के साथ ही सरसो का तेल सहित अन्य खाद्य पदार्थों की मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि होने से गरीबों के सामने पेट भरने का संकट खड़ा हो गया है। विशिष्ट अतिथि मुख्य सेक्टर प्रभारी वाराणसी मंडल सुभाष चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी यमलोक की पार्टी है। जनता से झूठे वायदे कर उसे बेवकूफ बनाने का काम कर रही है। यह सरकार एक-एक कर सरकारी विभागों का निजीकरण करने का कार्य करते हुए पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। इस सरकार की गलत नीतियों को जनता अब समझ चुकी है और इसका जवाब आने वाले विधानसभा चुनाव में देने का मन बना चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह तन-मन से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाए। लोगों से संपर्क कर बसपा की नीतियों से उन्हें अवगत कराए। अगली सरकार बहुजन समाज पार्टी की ही बनेगी। इस मौके पर मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी प्रत्याशी के रूप में माधवेंद्र राय उर्फ पप्पू राय के नाम की घोषणा की गई।

 इस अवसर पर सत्य प्रकाश गौतम, राम प्रकाश गुड्डू, जितेंद्र मानव, मनोज विद्रोही, अशोक गौतम, परवेज खान, भारत भारती, पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब राम, मुनेश्वर सागर, सिपाही, श्याम देव भारती, पुनवासी पाल, महेंद्र राम सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। अध्यक्षता पूर्व एमएलसी नौशाद अली ने किया। अंत में जिला अध्यक्ष अजय भारती ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।