} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 13 दिसंबर 2021

सतर्कता से ओमिक्रॉन को भी हरायेंगे-डा. स्वर्णलता सिंह



वाराणसी 12 दिसंबर(dil india live)। कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर लापरवाह बनें लोगों के बीच रविवार को शहर से लेकर गांव तक अनुराग मातृ सदन की प्रबंधक डा.स्वर्णलता सिंह ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बताया कि कोरोना के नये वैरिएंट को भी सतर्कता से मात देंगे।चेतगंज स्थित अपने क्लीनिक में लोगों को जागरूक करने के साथ ही आने जाने वाले राहगिरों में मॉस्क व सैनिटाइजर का वितरण किया। इसके साथ ही उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मॉस्क को अपने दिनचर्या में जरूर शामिल करें। सिर्फ संक्रमण के लिए ही नहीं बल्कि मॉस्क बढ़ते वायु प्रदूषण से भी बचाता है। इसके साथ ही सैनिटाइजर व बाहर से घर में प्रवेश के बाद बिना साबुन से हाथ धोय बगैर कुछ भी ना खाने की सलाह दी। इसके साथ कहा कि हाथ मिलाने के अभिवादन से बचें। कोरोना को सिर्फ सतर्कता से ही मात दिया जा सकता है। इसके पश्चात वह अपने पैतृक गांव रोहनिया पीलीखिनि गाव मे भी लोगों को जागरूक करने के साथ ही ग्रामीणों को मास्क की उपयोगिता बताते हुए एक हजार मॉस्क वितरित किया। इसके साथ ही उन्हें सैनिटाइजर भी प्रदान किया। कहा कि बदलते मौसम में तबीयत खराब होने पर इसे नजर अंदाज ना करके चिकित्सक से सलाह तत्काल लें। इस दौरान ग्रामीणों ने चिकित्सक डा.स्वर्णलता सिंह से कोरोना के नये वैरिएंट के बारे मे कई सवाल भी पूछे जिसका उन्होंने उत्तर देते हुए इससे सतर्क रहने की सलाह दी। इसके उपरांत ग्रामीणों में भी माक्स व सेनेटाइजर  का वितरण किया । उन्होंने कहा कि समाज को  उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एक चिकित्सक का दायित्व है। जिसके लिए सभी को आगे आना होगा। इस दौरान उदल, डा.फरहीन नाज़, डा.प्रीति मौर्या, डा.प्रशांत, डा.शांति गुप्ता, डा.विजय लक्ष्मी सिंह, डा.सुजीत, डा.उदय सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। 


कोई टिप्पणी नहीं: