} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 23 दिसंबर 2021

भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की मनाई जयंती

सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर में गणित दिवस का आयोजन


गाजीपुर 23 दिसंबर (dil india live)। सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर रायगंज में भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर गणित मेला का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि साहित्य चेतना समाज के संस्थापक अमर नाथ तिवारी अमर एवं विद्यालय के प्रबंधक संजय कुमार ने श्रीनिवास रामानुजन के चित्र पर पुष्पार्चन कर मेले का शुभारंभ किया।विद्यालय के प्रबंधक सुग्रीव ने अतिथियों का स्वागत किया।शिक्षक मनोज गाँधी ने रामानुजन के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।विद्यालय के प्राथमिक स्तर से लेकर उच्च स्तर तक के विद्यार्थियों ने आकर्षक माडल, चित्र, चार्ट एवं आकृतियां बनाकर मेले में प्रदर्शित किए थे। इनके माध्यम से आयत, वृत्त, वर्ग, चतुर्भुज, कोण, त्रिभुज, घन, घनाभ, बेलन, शंकु आदि के विषय में महत्वपूर्ण व ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान किए।अतिथिद्वय ने इनसे सम्बन्धित प्रश्न भी विद्यार्थियों से पूछे जिसका संतोषजनक उत्तर भी विद्यार्थियों ने दिया।

              अमर नाथ तिवारी ने विद्यालय के प्रयास की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों को बधाई दी।गणित विषय के अध्ययन की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि यदि गणित पिछड़ेगी तो विज्ञान पिछड़ेगा,विज्ञान पिछड़ेगा तो टेक्नोलॉजी पिछड़ेगी।यदि टेक्नोलॉजी पिछड़ेगी तो देश पिछड़ जाएगा।अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुग्रीव ने सभी के प्रति आभार जताया।       सुग्रीव प्रधानाचार्य