} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 10 दिसंबर 2021

जनरल शाहनवाज ने लहराया था लाल किले पर तिरंगा

 ब्रिटिश हुकूमत मानती थी जनरल शाहनवाज का लोहा


वाराणसी 09 दिसंबर (dil india live)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम के निर्देश पर प्रत्येक जिले में मेजर जनरल शाहनवाज खान की पुण्यतिथि मनाई गई। इसी क्रम में वाराणसी महानगर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के बैनर तले अध्यक्ष मेहंदी हसन के अगुवाई में अंसारा बाग, गंगा नगर कॉलोनी में गोष्ठी आयोजित की गई। साथ हीं पदयात्रा भी निकली गई। इस मौके पर गोष्टी में अपने विचार व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव हसन मेंहदी कब्बन ने कहा कि आजाद हिंदुस्तान में लाल किले पर ब्रिटिश हुकूमत का झंडा उतार कर तिरंगा लहराने वाले मेजर जनरल शाहनवाज आलम खान ही थे। देश को गुलामी की बेड़ियों से आजाद करवाने के लिए हजारों देशभक्तों, सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी, इन महान देशभक्तों मैं जनरल शाहनवाज खान का नाम बड़े आदर से लिया जाता है। आजाद हिंद फौज के मेजर जनरल शाहनवाज खान महान देशभक्त, सच्चे सैनिक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के काफी करीबी थे।अंग्रेज भी उनका लोहा मानते थे।

कब्बन ने कहा कि शाहनवाज खान एक सैनिक, समाजसेवी के साथ साथ 23 साल तक केंद्र सरकार में मंत्री के पद पर काबिज रहे। गोष्ठी एवं पदयात्रा में प्रमुख लोगों में अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव तौफीक कुरेशी, प्रमोद श्रीवास्तव, जुबेर खान बागी, हनीफ बाबा, अजीजुर रहमान, मुमताज अंसारी, शाहिद सिद्दीकी तारिक जमाल,सहित आदि ने खिराजे अकीदत पेश किया।

कोई टिप्पणी नहीं: