} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 15 दिसंबर 2021

पेंटिंग के जरिये गंगा स्वच्छता एवं प्लास्टिक प्रबंधन पर ज़ोर

स्वच्छता जागरूकता बैठक एवं पेंटिंग प्रतियोगिता सम्पन्न



वाराणसी 14 दिसम्बर (dil india live)। आरती मॉडल स्कूल में स्वच्छता जागरूकता बैठक एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया I पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार, पर्यावरण मंत्रालय उत्तर प्रदेश सरकार तथा जी आई जेड इण्डिया के सहयोग से लक्ष्य ए सोसाइटी फार सोशल एण्ड ईनवायरमेटल डवलपमेंट ने प्लास्टिक कचरा प्रबन्धन विषय पर आरती मॉडल स्कूल, वाराणसी में जागरूकता बैठक में गंगा एवं जलीय तंत्र को साफ़ रखने तथा प्लास्टिक के पुन: उपयोग एवं सही निस्तारण पर जानकारी दी और उसके उपरांत छात्र – छात्राओं के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया I 

इस दौरान छात्र- छात्राओं के साथ गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने, कचरे को गंगा में जाने से रोकने, प्लास्टिक प्रबन्धन, प्लास्टिक के पुन: इस्तेमाल और सही निस्तारण पर चर्चा की गयी और बाद में उनके बीच इन्हीं विषयों पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गयाI कार्यक्रम में छात्र - छात्राओं ने विषय पर गंभीरता और रचनात्मक विचारों को रंगों के माध्यम से कागज़ पर बख़ूबी उकेरा I जो बेहद सरहनीय रहा I

कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य श्री अंकित कुमार सिंह ने माँ गंगा की स्वच्छता और नदियों में कचरे जाने वाले दुष्परिणाम को बच्चों को समझाया और प्लास्टिक के बड़ते प्रयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए प्लास्टिक प्रबंधन, सही निस्तारण पर जोर दियाI प्रधानाचार्या ने कहा प्लास्टिक का कम प्रयोग, पुन इस्तेमाल ही भविष्य को सुरक्षित बना सकता है I पेटिंग प्रतियोगिता के अंत में सभी के पेंटिंग्स को प्रदर्शित किया गया और डॉक्टर नंद किशोर एवं स्कूल ज्यूरी कमेटी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता का चयन किया। प्रथम स्थान पर अमन कुमार, द्वितीय स्थान पर अली हसन तथा तृतीय स्थान सुप्रिया कुमारी ने पाया और संस्था के माध्यम से पुरस्कृत कर बच्चों का मनोबल बढ़ाया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर नंद किशोर जी ने छात्रों से मुखातिब हुए और कहा कि देश के भविष्य और बेहतर दिशा करने में छात्रों का मुख्य योगदान होता है जिसके लिए छात्रों को प्लास्टिक प्रबंधन पर सही शिक्षा देने की आवश्यकता है। तथा स्कूल में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन पर एक विशेष क्लास चलाने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में मलक्ष्य संस्था से अंगद कुमार द्विवेदी, राजेश सरोज , मनीष गुप्ता, विशाल सिंह, राम सिंह वर्मा, विशाल सिंह एवं अन्य लोग उपस्थित रहें I

कोई टिप्पणी नहीं: