} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 22 दिसंबर 2021

क्रिसमस 2021:24 की रात शुरु होगा क्रिसमस का धमाल

सज रही चरनी, रौशनी से नहायें चर्चेज़

क्रिसमस पर उत्सव संग रखें सावधानी: बिशप यूज़ीन


वाराणसी 22 दिसंबर (dil india live)। कोरोना महामारी का असर पर्व और त्योहारों पर भी खूब पड़ रहा है। क्रिसमस का ग्लोबल पर्व भी इससे बच नहीं सका है। यही वजह है कि इस बार प्रभु यीशु के जन्म पर लगने वाला क्रिसमस मेला चर्च कम्पाउंड में नहीं लगेगा वहीं क्रिसमस सेलीब्रेशन का भी समय बदल दिया गया है। 24 दिसंबर की मध्यरात्रि को प्रभु यीशु के जन्म के जन्म का जश्न हर साल वाराणसी के महागिरजा में शुरु होता था मगर इस बार भी कोरोना महामारी के चलते प्रभु यीशु के जन्म का समय बदल गया रात 11.30 के बजाये इस साल 10.30 बजे से ही प्रार्थना शुरू हो जाएगी। 

उक्त जानकारी पत्रकारों को देते हुए वाराणसी धर्मप्रांत के अध्यक्ष बिशप यूजीन जोसेफ ने कहा कि इस बार मध्यरात्रि की आराधना रात 10.30 बजे शुरु होगी जो यीशु जन्म के साथ सम्पन्न होगी। बिशप ने कहा कि कोविड पर हम लोगों ने विजय पा ली है मगर सावधानी जरूरी है, इसलिए यह कदम उठाये जा रहे है। बिशप ने बताया कि इस बार कोरोना महामारी के चलते ही तीन दिन तक चलने वाला क्रिसमस मेला भी स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि क्रिसमस के उत्सव में सावधानी बरते। काशी आध्यात्मिक नगरी है, यहां से जाने वाला संदेश दूर तक जाता है।

उधर चरनी चर्चेज़ में सजाने का काम तेज़ हो गया। महागिरजा समेत सभी चर्चेज़ रौशनी से नहा उठीं हैं। घर से लेकर चर्च तक मसीही समुदाय क्रिसमस की तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुटा हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं: