} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 1 दिसंबर 2021

एड्स के प्रति जागरूकता जरूरी

विश्व एचआईवी/एड्स दिवस मनाया गया


 वाराणसी 01 दिसम्बर (dil india live)। विश्व एचआईवी/एड्स दिवस पर बुधवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय  चिकित्सालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जागरुकता गोष्ठी व हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। गोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राहुल सिंह ने कहा कि संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से एड्स की बीमारी नहीं होती है। संक्रमित व्यक्ति के साथ असुरक्षित यौन सम्बन्ध बनाने से यह बीमारी फैलती है। इससे बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाज में एड्स से बचने के लिए जागरुकता अत्यन्त जरूरी। पं. दीनदयाल चिकित्सालय चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. आरके सिंह ने कहा कि एचआईवी पाजीटिव होने के बाद अगर समय से उपचार शुरू हो जाए तो पीड़ित सामान्य जीवन जी सकता है। उन्होंने कहा कि उपचार न होने से व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने लगती है और उसे तमाम तरह के रोग हो जाते है। इसलिए इसका समय से उपचार जरूरी है। गोष्ठी में एआरटी सेंटर की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी  डा. प्रीति अग्रवाल, चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील सिंह, क्षय व एड्स रोग के कोआर्डीनेटर विनय मिश्र के अलावा विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव  ने विचार व्यक्त किया। इसके पूर्व चिकित्सालय में एड्स जागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।