} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 28 दिसंबर 2021

वाराणसी की प्रतिभाओं का प्रयागराज में सम्मान

प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में परिषदीय शिक्षको का एवार्ड



प्रयागराज (dil india live)। जिले के शिक्षकों को प्रयागराज में आयोजित प्रदेश स्तरीय शैक्षणिक समागम कार्यशाला में सम्मानित किया गया। परिषदीय स्कूलों के इन सभी शिक्षकों को स्कूल में पठन-पाठन को बेहतर बनाने, बच्चों को आसानी से सीखने के लिए विधा विकसित करनें तथा साथी शिक्षकों को अध्ययन सामग्री के साथ यथासंभव सहयोग प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया है। कार्यशाला में सांसद प्रयागराज के.सी.पटेल, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, माध्यमिक शिक्षा सचिव रविकांत शुक्ला,  आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान प्राचार्य स्कंद शुक्ला की उपस्थिति में काशी विद्यापीठ ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बनपुरवा की छवि अग्रवाल, प्राथमिक विद्यालय बिहारी के रविंद्र कुमार सिंह , सरिता राय, उषा सिंह, बड़ागांव के अरविंद सिंह आराजीलाइन से श्वेता राय तथा नगर क्षेत्र से माधुरी सिंह को सम्मानित किया गया। इन सभी शिक्षकों ने एक स्वर में बेसिक शिक्षा की बढ़ोतरी में हर संभव मदद करने की प्रतिबद्धता दोहराई। बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: