} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 13 दिसंबर 2021

काशी पहुंच कर अभिभूत हूं : मोदी

दर्शन-पूजन व गंगा स्नान कर स्वीकार किया अभिवादन

वाराणसी 13 दिसंबर (dil india live) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नये रूप में विश्व फलक पर अवतरित हो रहे काशी विश्वनाथ धाम परिसर का आज लोकार्पण करने के लिये वाराणसी पहुंच कर कहा कि वह यहां पहुंच कर अभिभूत हैं।

मोदी ने  सोमवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वाराणसी पहुंचने बाद काशी विश्वनाथ परिसर में काल भैरव मंदिर में लगभग 11 बजे पूजा अर्चना की। मोदी ने ट्वीट कर कहा, “काशी पहुँचकर अभिभूत हूँ। कुछ देर बाद ही हम सभी काशी विश्वनाथ धाम परियोजना के लोकार्पण के साक्षी बनेंगे। इस से पहले मैंने काशी के कोतवाल काल भैरव जी के दर्शन किए।”वाराणसी पहुंचने पर हर्वाअड्डे पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मोदी की अगवानी की। हवाईअड्डे से मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर पहुंचे। जहां काल भैरव मंदिर में दर्शन कर मोदी ने योगी के साथ मंदिर परिसर में नवनिर्मित भवनों का मुआयना किया।इसके बाद वह गंगा के तट पर जेटी पहुंचे। जेटी पर तैनात रो-रो बोट ‘अलकनंदा’ पर सवार होकर मोदी और योगी ने ललिता घाट तक का लगभग 20 मिनट का सफर तय किया। इस बीच गंगा तट पर खड़े स्थानीय लोगों और मंदिर परिसर में पहुंचे दर्शनार्थियों का मोदी ने अलकनंदा से अभिवादन स्वीकार किया।


कोई टिप्पणी नहीं: