} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 22 दिसंबर 2021

बाहुबली के खिलाफ फिर प्रशासन सख्त

बाहुबली मुख्तार अंसारी का होटल गज़ल भी हुआ कुर्क

Himanshu rai

ग़ाज़ीपुर 22 दिसंबर (dil india live)। गाजीपुर जिला प्रशासन ने मुख्तार अंसारी की पत्नी आसिफ अंसारी के नाम से बना गजल होटल को आज कुर्क कर लिया। गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्यवाही आज की गई है जिसकी कुल कीमत ₹10 करोड़ बताई गई है। आज सुबह से ही इस कार्रवाई के लिए एसडीएम सदर अनिरुद्ध प्रताप सिंह और सीओ सदर तेजस्वी चावला के नेतृत्व में यह कार्यवाही प्रारंभ की गई। यह होटल दो तल में बना था। पिछले वर्ष प्रथम तल को प्रशासन द्वारा गिरा दिया गया था किंतु आज उसके नीचे के तल पर बनी 17 दुकाने जिन्हें उस समय छोड़ दिया गया था आज कुर्की गई। प्रशासन की इस कार्यवाही से दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है ।दुकानदारों ने सीओ सदर से आग्रह किया की उनसे दुकाने ना खाली कराए जाएं लेकिन प्रशासन ने उनके अनुरोध को नहीं माना और दुकानों पर ताला लगा दिया जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को ही दुकानों को खाली करने का आदेश जारी कर दिया था। किन्तु दुकानदारों ने दुकानें खाली नहीं की थी और आज दुकानों को कुर्क कर दिया गया ।

2 टिप्‍पणियां:

Imtiyaz khan ने कहा…

And her negri choupat raj

Unknown ने कहा…

Ye to hona hi tha, aage aage dekhiye hota h kya