} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 22 दिसंबर 2021

ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम


वाराणसी 22 दिसंबर (dil india live)। श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता नगर संसाधन केंद् कबीरचौरा प्रांगण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर खंड शिक्षा अधिकारी श्री नारायण मिश्र ने किया। कार्यक्रम में नगर क्षेत्र एवं न्याय पंचायत स्तर पर रामनगर के विद्यालय के साथ कुल 250 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में वाद विवाद ,निबंध ,चित्रकला ,फैंसी ड्रेस ,रंगोली इश्लोक वाचन, नुक्कड़ नाटक, अंताक्षरी इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। 

कार्यक्रम का शुभारंभ इश्लोक वाचन  तथा शिव बारात के साथ किया गया। कार्यक्रम के अन्त में नगर खंड शिक्षा अधिकारी श्री नारायण मिश्र ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया तथा साथ ही साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का समापन जितेंद्र गौड़ ने किया। कार्यक्रम में राजीव कुमार, रहमत अली, रमेश सिंह, प्रमोद मिश्र, संजय पांडे,उमेश त्रिपाठी,अतुल गुप्ता, तपन पांडे, संतोष पांडे, मधु सिंह, सत्येंद्र सुमन, उषा देवी आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने शिरकत किया।

कोई टिप्पणी नहीं: