} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 26 दिसंबर 2021

बनवासी महिलाओं संग भाजपाजनो ने सुनी मन की बात


वाराणसी 26 दिसम्बर (dil india live)। नारायणपुर डाफ़ी स्थित बनवासी बस्ती में बनवासी महिलाओं एवं भाजपा के मंडल ,जिला के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष  हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात सुनी। मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनियाभर में भारतीय संस्कृति के बारे में जानने को लेकर दिलचस्पी बढ़ रही है। अलग-अलग देशों के लोग ना सिर्फ हमारी संस्कृति के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं बल्कि उसे बढ़ाने में भी मदद कर रहे हैं। किताबें सिर्फ ज्ञान ही नहीं देतीं बल्कि व्यक्तित्व भी संवारती हैं।  श्रोताओ से कहूंगा कि आप इस वर्ष की अपनी उन 5 किताबों के बारे में बताएं, जो आपकी पसंदीदा रही हैं। इस तरह से आप दूसरे पाठकों को अच्छी किताबें चुनने में भी मदद कर सकेंगे। हमारा भारत कई अनेक असाधारण प्रतिभाओं से संपन्न है। विट्ठलाचार्य जी इसकी मिसाल है कि जब बात अपने सपने पूरे करने की हो, तो उम्र कोई मायने नहीं रखती। अपने जीवनभर की कमाई लगाकर उन्होंने Library की शुरुआत की।इस Library में करीब 2 लाख पुस्तकें हैं। उन्होंने कहा लखनऊ के रहने वाले निलेश जी की एक post की भी चर्चा करना चाहूंगा। ये Drone Show लखनऊ के Residency क्षेत्र में आयोजित किया गया था। Drone Show में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अलग-अलग पहलुओं को जीवंत बनाया गया। पहले सरकारी दफ्तरों में पुरानी फाइलों का कितना ढेर रहता था।उन्होंने कहा आज से सरकार ने पुराने तौर-तरीकों को बदलना शुरू किया है। हमारे सरकारी विभाग भी स्वच्छता जैसे विषय पर इतने इनोवेटिव हो सकते हैं। 

कुछ साल पहले तक किसी को इसका भरोसा भी नहीं होता था।पहले गरीबों के हिस्से की जमीन माफियाओं को सौंप दी जाती थी। अब माफियाओं से वह भूमि मुक्त करा कर गरीबों के घर बनाएं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि  इसी कामना के साथ, आप सभी को आने वाले वर्ष  की एक बार फिर ढेरों बधाइयाँ। मन की बात कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्षों,बूथ अध्यक्षों एवं बनबासी महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। मन की बात कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, सुरेश सिंह, रामदुलार सिंह, मीरा देवी, वीरेश्वर सिंह क्षेत्रीय आईटी सह संयोजक अरविंद पांडेय,जिला मीडिया सह प्रभारी अरविंद मिश्रा, प्रमोद सिंह, अभिषेक सिंह, मिलन मौर्य, हिमांशु जायसवाल ,अमन सोनकर, सुधीर वर्मा राजू, अमित पाठक, विजय राज यादव, संजय पांडे आदि भी उपस्थित थे।





अरविंद मिश्रा

जिला मीडिया सह-प्रभारी

भाजपा वाराणसी

कोई टिप्पणी नहीं: