} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 11 दिसंबर 2021

सीडीएस बिपिन रावत समेत बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

 

वाराणसी11 दिसंबर(dil india live)। क्षत्रिय धर्म संसद काशी ने पत्रकार पुरम कॉलोनी में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत सीडीएस बिपिन रावत सहित अन्य बलिदानियों को श्रद्धांजलि दिया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले सभी व्यक्तियों ने अपनी नम आंखों से उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुआ कहा कि जनरल बिपिन रावत ने अपने शौर्य पराक्रम और अदम्य साहस के कारण भारत ही नहीं दुनिया में अपनी पहचान बनाई थी। उनके व्यक्तित्व का बखान करते हुए  कहा कि जनरल रावत अपने अद्भुत सैन्य कौशल से सैन्य तंत्र को नया कलेवर और आकार देने तथा शत्रुओं की हर चुनौती पर अपने सैनिकों को निडर होकर सामना करने को प्रोत्साहित करते थे। हमने देश का सबसे बड़ा सैन्य अधिकारी खोया है जो बहादुरी और सैन्य कौशल की मिसाल थे। जनरल रावत बहुत ही काबिल अधिकारी थे इसी कारण कम समय में वह थल सेनाध्यक्ष और भारत के प्रथम सीडीएस बने । श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए बताया कि उनके योगदान को यह देश सदैव याद रखेगा जनरल बिपिन रावत के लिए राष्ट्र ही सर्वोपरि था और राष्ट्र की रक्षा करने के लिए अपने सर्वोच्च समर्पण और बलिदान को सदैव तत्पर रहने वाले थे।

 श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से रणविजय सिंह, राहुल सिंह, प्रबोध नारायण सिंह, प्रोफेसर गुरु प्रसाद सिंह, सर्वजीत शाही, इंजीनियर राम विजय सिंह, डॉ. संजय सिंह गौतम, स्वतंत्र बहादुर सिंह, डॉ रमेश प्रताप सिंह ,डॉ. अंबिका सिंह ,गायक डा.श्रवण सिंह ,रणंजय सिंह,पत्रकार डा.अरविंद सिंह ,संजय सिंह,हरिनारायण सिंह बिसेन, दृग्विन्दु मणि सिंह, प्रवीण सिंह ,गोरखनाथ सिंह ,ठाकुर कुश प्रताप सिंह ,किरण सिंह ,संजीव कुमार सिंह, अरुण सिंह ,डा. अशोक सिंह ,डा.राजीव सिंह,पंकज सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: