} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 29 दिसंबर 2021

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का पंजीकरण डाकघरों में भी

'ई-श्रम' कार्ड पंजीकरण भी होगा डाकखाने में

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने ची जानकारी
पोस्ट मास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव

वाराणसी 29 दिसंबर (dil india live)। डाकघरों में जन सामान्य की सुविधा के लिए तमाम नई सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में अब डाकघरों में स्थापित कॉमन सर्विस सेंटर में  'प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' का लाभ भी उठा सकते हैं। वाराणसी परिक्षेत्र के 1699 डाकघरों में उक्त सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उक्त जानकारी वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी। उन्होंने कहा कि डाकघरों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन हेतु किसान की खतौनी, आईडी कार्ड  (आधार कार्ड, पैन कार्ड , वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस) व बैंक पासबुक साथ लाना होगा। खरीफ व रबी फसलों के लिए क्रमशः 2% व 1.5% का प्रीमियम अदा करना होगा। पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इसके अलावा डाकघरों में स्थापित कॉमन सर्विस सेंटर से असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोग ई-श्रम कार्ड भी प्राप्त कर सकते हैं, जो कि पूर्णतया निःशुल्क है। इस हेतु 16 से 59 साल तक की उम्र होनी चाहिये। पंजीकरण के लिए बैंक पासबुक व आधार कार्ड साथ लाना होगा। 


श्री यादव ने बताया कि वाराणसी परिक्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी, चंदौली, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर और बलिया जनपद के अधीन सभी डाकघरों में 29 दिसंबर को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और ई-श्रम के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि इसका फायदा  अधिकाधिक लोगों तक पहुंच सके।

1 टिप्पणी:

Unknown ने कहा…

Achchi yojna h, sab verkaro ko isme registration karana chahiye