} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 8 जुलाई 2025

12 Mahe Muharram: कर्बला के शहीदों का मनाया जा रहा है 'तीजा'

निकलेगा अलम सद्दा का जुलूस, उमड़ेगा हुजूम


Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live)। इमाम हसन, इमाम हुसैन समेत शहीदाने कर्बला का तीजा आज 12 मोहर्रम को पूरी अकीदत के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान जहां अजाखानों व इमामबारगाहों में 12 वीं मुहर्रम पर फूल की मजलिसे होंगी वहीं घरों में फातेहा और नज़र दिलाकर लोगो में तबर्रुक तक्सीम किया जाएगा। इस दौरान चना, इलायची दाना, पान, डली और तेल पर फातिहा कराकर अकीदतमंद इमाम हुसैन व शहीदाने कर्बला को नजराना-ए-अकीदत पेश करेंगे। दोपहर बाद अलग-अलग इलाकों से अलम व अखाड़ों के जुलूस निकालेंगे। जुलूस के दौरान फन-ए-सिपहगरी का हैरतअंगेज प्रदर्शन भी होता है। बुजुर्ग व बच्चे भी बनेठी, लाठी आदि से अपने जौहर दिखाते हैं। भोजूबीर, अर्दली बाजार, नदेसर, जैतपुरा, छित्तनपुरा, चौहट्टा लाल खां, कोयला बाजार, बजरडीहा, नई सड़क, लल्लापुरा, पितरकुंडा, पीली कोठी, सदर बाजार, शिवाला, गौरीगंज, बजरडीहा, नयी सड़क, दालमंडी आदि क्षेत्रों से निकलने वाले अलम सद्दे के जुलूस दरगाह फातमान पहुंच कर ठंडे होंगे। जुलूस में युवा छोटे से लेकर बड़े बड़े अलम लेकर चलते हैं, जिन्हें गुब्बारे, फूल-माला, मोती व बिजली की आकर्षक झालरों से सजाया जाता है। इस दौरान एक समय ऐसा भी आता है जब नई सड़क चौराहे से दरगाहे फातमान तक तिल रखने की भी जगह नहीं रहती है। मुख्य मार्ग के दोनों ओर के मकानों की छतों व बरामदों पर महिलाओं व बच्चों की भीड़ उमड़ती है।

 उधर, गौरीगंज से नन्हे खां के इमामबाड़े से दोपहर में अलम का जुलूस निकलेगा। इस जुलूस में शिवाला का अलम का जुलूस भी शामिल हो होगा। जुलूस में सैकड़ों लोग कलाम पेश करते हुए चलते हैं। जुलूस शिवाला घाट पहुंच कर ठंडा होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: