} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 29 जुलाई 2025

UP: Varanasi K आरंभ हॉस्पिटल में Rotary Club Varanasi Sarnath व सखी पैड बैंक ने किया रक्तदान

देश सेवा का सबसे बेहतरीन तरीका है रक्तदान-डा. श्वेता सरीन

Varanasi (dil India live). वाराणसी के सिद्धगिरी बाग स्थित रोटरी क्लब वाराणसी सारनाथ, सखी पैड बैंक द्वारा संयुक्त रूप  रक्तदान शिविर का आयोजन ख्यातिलब्ध आरंभ हॉस्पिटल में किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब वाराणसी सारनाथ की अध्यक्ष सुनीता भार्गव ने बताया कि इस शिविर में तकरीबन 52 यूनिट रक्तदान सदस्यों द्वारा का किया गया। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्तदान करने से तीन जिंदगियां बचाई जा सकती है और हर स्वस्थ इंसान 3 महीने में एक बार रक्तदान कर सकता है। इस शिविर में मुख्य अतिथि डॉक्टर श्वेता सरीन ने सभी को रक्तदान के बारे में जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया और कहा कि समाज सेवा व देश सेवा का सबसे बेहतरीन तरीका है रक्तदान करना और सबसे महत्वपूर्ण भी।


मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी मंडल 3120 के वाराणसी रीजन के ब्लड डोनेशन अध्यक्ष रोटेरियन अमित गुजराती ने कहा कि रक्तदान महादान होता है, इसलिए सहयोग और मदद के लिए सभी लोगों को आगे आना चाहिए और रक्तदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। शिविर के संयोजक रोटेरियन नितिन जायसवाल, रितिका माहेश्वरी, आराध्या श्रीवास्तव, शांतनु सिंह, नितिन जायसवाल, अश्वनी कुमार, आशीष, प्राची गुप्ता, अमर भार्गव, मनोज गोयल, नम्रता मिश्रा, विशाल एवं अजितेश इत्यादि ने बड़े उत्साह के साथ ब्लड डोनेशन किया। रोटरी क्लब वाराणसी सारनाथ के पूर्व अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया।


कोई टिप्पणी नहीं: