} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 25 जुलाई 2025

Crime: UP K Bhadohi में भीषण सड़क हादसा

दो ट्रकों की जोरदार टक्कर में मौके पर ही दो की मौत, मचा कोहराम 

सरफराज अहमद 

Bhadohi (dil India live)। पूर्वांचल में वाराणसी सटी कालीन नगरी भदोही में ऊंज थाना क्षेत्र के नौधन गांव के पास हाईवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, वाराणसी से कानपुर जा रहे ट्रक चालक देवेंद्र और खलासी इंद्रजीत की मौके पर ही जान चली गई।

समाचार में बताया गया है कि ऊंज थाना के नौधन गांव के पास हाईवे की दक्षिणी लेन पर बीती मध्यरात्रि यह हादसा हुआ। इसमें एक ट्रक के चालक को झपकी आने से दो ट्रकों की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद दूसरे ट्रक के चालक और खलासी कूदकर भाग निकले। इस घटना के चलते हाईवे पर भीषण जाम लग गया। जाम का आलम यह था कि प्रयागराज की ओर भीटी तक व वाराणसी की ओर गोपीगंज तक वाहनों की लाइन लग गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लिया। क्रेन मंगाकर लगे ट्रकों को सड़क के किनारे किया। इस बीच वाहनों की इतनी लंबी लाइन लग गईं की जाम छुड़ाने में 6 घंटे लग गए। सुबह 6.45 बजे यातायात बहाल हुआ।


घटना का ब्योरा देते हुए भदोही पुलिस ने बताया कि वाराणसी से खराब छोटी बड़ी बैटरी ट्रक में लादकर चालक देवेंद्र यादव कानपुर जा रहा था। नौधन गांव के पास पहुंचा था कि चालक को झपकी लगी और सामने प्रयागराज की ओर से प्याज लेकर आ रहे ट्रक में भिड़ गया।

कोई टिप्पणी नहीं: